Breaking News
Jamshedpur : ZF CVCS India में 20% बोनस समझौता, सितंबर के वेतन के साथ होगा भुगतान Jamshedpur : गोविंदपुर में नितारा फाउंडेशन का 11वां रक्तदान शिविर संपन्न, 82 लोगों ने किया रक्तदान Update on the Nikhar Sablok murder case : News-26 कार्यालय से कर्मचारियों का निकाला गया डेटा, फिर पुलिस टीम ने राघव के घर दी दबिश, जांच पड़ताल जारी Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो के भव्य रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं में दिखा जोश Jamshedpur : DBMS College of Education में बीएड विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट मार्गदर्शन सत्र Jamshedpur : बागबेड़ा और नामदा बस्ती गुरुद्वारा में श्रद्धा के साथ मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur SSP takes a tough stance : रात में टेल्को थाना पहुंचे SSP डॉ. एहतेशाम वकारिब, पुलिसिंग की परखी हकीकत; जुआ, लॉटरी और ड्रग्स कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

SHARE:

औचक निरीक्षण के दौरान गश्ती व्यवस्था, टैंगो मोबाइल और PCR की गतिविधियों की समीक्षा; अड्डेबाजी व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का आदेश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने मंगलवार देर रात टेल्को थाना का औचक निरीक्षण किया। बिना पूर्व सूचना के हुए इस निरीक्षण से थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों में सक्रियता बढ़ गई। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

एसएसपी ने थाना की कार्यप्रणाली, रात्रि गश्ती व्यवस्था, लंबित मामलों की स्थिति तथा अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि रात्रि के समय टैंगो मोबाइल, पीसीआर एवं थाना गश्ती दल अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहें तथा ऐसे सभी स्थानों पर विशेष निगरानी रखें, जहां अड्डेबाजी, हुड़दंग या संदिग्ध असामाजिक तत्वों के जुटने की संभावना रहती है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध जुआ, लॉटरी, ड्रग्स और अन्य गैरकानूनी कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच, सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने थाना पुलिस को आम नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने, उनकी शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने तथा क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की सतर्कता और नियमित निगरानी से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

पुलिस महकमे का मानना है कि इस तरह के औचक निरीक्षण से न केवल थाना स्तर पर जवाबदेही बढ़ती है, बल्कि अपराधियों में भी पुलिस की सक्रियता का स्पष्ट संदेश जाता है। आने वाले दिनों में शहर के अन्य थानों का भी इसी प्रकार औचक निरीक्षण किया जा सकता है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर