Breaking News
Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih Police Action : पुलिस की बड़ी कामयाबी – 5 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, हथियार, बाइक और कैश बरामद

SHARE:

मछली व्यवसायी से ₹2.07 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व की लूटकांड में भी संलिप्तता स्वीकारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड में गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने पचंबा थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित लूटकांड का खुलासा करते हुए पांच शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार, जिंदा कारतूस, दो बिना नंबर की मोटरसाइकिल तथा लूट की राशि का हिस्सा बरामद किया है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पुलिस ने बताया कि 23 जुलाई 2026 की सुबह मोहानपुर वन विभाग कार्यालय के सामने गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर एक मछली व्यवसायी से ₹2 लाख 7 हजार लूट लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2) रूपेंद्र कुमार राणा के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया।

तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक कुमार वर्मा, पप्पू प्रसाद वर्मा, विजय राय उर्फ बाबा, अशोक दास और शंकर दास उर्फ भांगड़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने इस लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही 2 जुलाई 2026 को गांडेय थाना क्षेत्र के बंधाबाद में फाइनेंस कर्मी से ₹1.46 लाख की लूट में भी शामिल होने की बात कबूल की।

वहीं, गिरफ्तारी के दौरान बरामद सामान में दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त दो बिना नंबर की मोटरसाइकिल, लूटी गई रकम में से ₹10 हजार नकद शामिल है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों में कुछ के खिलाफ पहले से लूट, डकैती, चोरी और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर आ,पराधिक मामले दर्ज हैं। पूरे अभियान में एसआईटी, पचंबा थाना, गांडेय थाना, बेंगाबाद थाना, अनुसंधान सेल और तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और संगठित अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर