Breaking News
Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत डालसा ने लगाई प्रदर्शनी

SHARE:

निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं की दी जानकारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार तथा डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में चल रहे 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), पूर्वी सिंहभूम द्वारा सिविल कोर्ट परिसर स्थित न्याय सदन में विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्देश्य आम नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके कानूनी अधिकारों तथा नालसा एवं झालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था। प्रदर्शनी में निःशुल्क विधिक सहायता, मध्यस्थता, लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर योजना, पारा विधिक स्वयंसेवक (अधिकार मित्र) की भूमिका, विधिक जागरूकता कार्यक्रमों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी सिंहभूम की विभिन्न गतिविधियों और उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रदर्शनी में न्यायालय आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक अधिकारों और विभिन्न कानूनी सेवा योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान आगंतुकों को विधिक योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाएं एवं जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शनी में मध्यस्थ अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्यों, अधिकारियों एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों ने आगंतुकों को विधिक सेवाओं की उपलब्धता, पात्रता, लोक अदालत, मध्यस्थता तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों तक न्याय की आसान और प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर