Breaking News
Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar Station : चलती ट्रेन से कूदकर भागे तीन मोबाइल चोर RPF-GRP के हत्थे चढ़े, दो चोरी के मोबाइल बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर संयुक्त कार्रवाई में तीन मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की गई। यह कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ चक्रधरपुर एवं रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के मार्गदर्शन में RPF टाटा और जीआरपी टाटा की संयुक्त टीम ने की।

जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की रात गश्ती के दौरान टीम ने देखा कि ट्रेन संख्या 18615 हावड़ा-हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस के पीछे वाले जनरल कोच से दो युवक चलती ट्रेन से कूदकर भाग गए। घटना संदिग्ध लगने पर RPF टीम ने तत्काल स्टेशन परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और उनकी तलाश शुरू कर दी।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कुछ देर बाद दोनों युवक अपने एक अन्य साथी के साथ प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर घूमते हुए दिखाई दिए। टीम ने तीनों को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उनकी पहचान समीर मुखी (20 वर्ष), सावन मुंडा (17 वर्ष) एवं शेखर सिंह उर्फ पाजी (20 वर्ष) के रूप में हुई। तीनों परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा के निवासी बताए गए हैं।

तलाशी के दौरान उनके पास से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद तीनों आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर (GRP) के सुपुर्द कर दिया गया।

यह पूरी कार्रवाई पोस्ट कमांडर, रेलवे सुरक्षा बल टाटानगर एवं जीआरपी थाना प्रभारी के निर्देशन में RPF के एएसआई बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर