Breaking News
Viral Crime : जमुई में नाबालिग लड़का-लड़की से सरेराह बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कसा शिकंजा Political Prediction: सम्राट चौधरी की कुर्सी पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, बोले- ‘शीर्ष नेतृत्व और आपकी कृपा रहेगी, तब तक कोई नहीं हटा सकता’ Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Deoghar Shravani Mela : सेवा ही शिव भक्ति – लाखों कांवरियों की सेवा में उतरीं रितु सिंह, राजवाड़ा में शुरू हुआ एक माह का नि:शुल्क सेवा शिविर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

देवघर के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए आने वाले लाखों कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट की संस्थापिका रितु सिंह ने राजवाड़ा स्थित कांवरिया पथ पर एक माह के नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर की शुरुआत की है। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, फलाहार, विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि श्रावणी मेले में दूर-दराज़ से आने वाले थके-मांदे कांवरियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि “कांवरियों की सेवा ही भगवान शिव की सच्ची आराधना है।”

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

डॉ. खवाड़े ने रितु सिंह और मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने कम समय में सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि शिविर में कार्यरत स्वयंसेवक पूरे समर्पण के साथ दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं और शिविर के सफल संचालन के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

भोजन से लेकर प्राथमिक चिकित्सा तक नि:शुल्क सुविधा

एक माह तक चलने वाले इस सेवा शिविर में कांवरियों को शुद्ध पेयजल, चाय, शरबत, भोजन, फलाहार, विश्राम की व्यवस्था तथा प्राथमिक चिकित्सा जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर का उद्देश्य लंबी पैदल यात्रा कर बाबा धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को राहत और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

सास से मिली सेवा की प्रेरणा

शिविर संचालिका रितु सिंह ने बताया कि इस सेवा कार्य की प्रेरणा उन्हें अपनी सास से मिली। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से श्रावणी मेले के दौरान सेवा शिविर का संचालन किया जा रहा है और इस वर्ष व्यवस्थाओं को पहले से अधिक बेहतर एवं व्यवस्थित बनाया गया है। उनका उद्देश्य केवल निस्वार्थ भाव से बाबा के भक्तों की सेवा करना है।

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस सेवा शिविर का और विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक कांवरियों तक सेवा का लाभ पहुंच सके। साथ ही उन्होंने समाज के लोगों से भी इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, स्वयंसेवक एवं कांवरिया श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, प्रह्लाद राय, गोलू सिंह, राहुल रौशन, राहुल चौधरी, सत्य नारायण खवाड़े, मनोज पांडेय, दीपक दुबे, बबलू बलियासे, चांदमणि बलियासे, किशोर यादव, अर्जुन, प्रिंस और सुजीत सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सेवा, समर्पण और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर