Breaking News
Viral Crime: जमुई में नाबालिग लड़का-लड़की से सरेराह बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कसा शिकंजा Political Prediction: सम्राट चौधरी की कुर्सी पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, बोले- ‘शीर्ष नेतृत्व और आपकी कृपा रहेगी, तब तक कोई नहीं हटा सकता’ Jamshedpur Breaking : जुगसलाई में मलिक प्लाई शॉप में लाखों की चोरी, छत के रास्ते घुसे चोर, देखें – Video Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Wb Transport Minister : पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर वसूले जा रहे शुल्क का मुद्दा उठा, ट्रक-ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन ने परिवहन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष जसबीर सिंह शीरे की अगुवाई में गुरुवार को पश्चिम बंगाल के परिवहन एवं श्रम मंत्री अर्जुन सिंह से कोलकाता स्थित परिवहन भवन में मुलाकात कर पश्चिम बंगाल सीमा के चेक पोस्टों पर वाहनों से वसूले जा रहे विभिन्न शुल्कों एवं कथित “डंडा टैक्स” के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान परिवहन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. रवि इंदर सिंह (आईएएस) भी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए पश्चिम बंगाल बॉर्डर के चेक पोस्टों पर परिवहन विभाग द्वारा लिए जा रहे अतिरिक्त शुल्क को तत्काल समाप्त करने की मांग की। एसोसिएशन का कहना है कि इन शुल्कों के कारण वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में वाहन मालिकों से ₹11,000 प्रतिवर्ष अतिरिक्त टैक्स, ₹1,200 प्रतिमाह मैकेनिकल टैक्स तथा वाहन के वजन (कांटा) के नाम पर प्रति ट्रिप ₹238 की वसूली की जा रही है। संगठन का दावा है कि इस प्रकार की व्यवस्था देश के अन्य राज्यों में लागू नहीं है, जिससे पश्चिम बंगाल सीमा से गुजरने वाले वाहनों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह एवं प्रधान सचिव डॉ. रवि इंदर सिंह ने मामले पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों को राहत देने के लिए जल्द ही इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा।

मुलाकात के दौरान एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष जसवीर सिंह शीरे, महामंत्री मनीष कुमार सिंह, संरक्षक सतबीर सिंह “सोमू” तथा विनीत सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर