Breaking News
Jamshedpur : महान श्रमिक नेता माइकल जॉन को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन

Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में बेल्डीह क्लब कर्मचारियों की आमसभा सोमवार को दोपहर 2:30 बजे द कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन की बेल्डीह क्लब इकाई में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने की। बैठक में कर्मचारियों ने क्लब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए यूनियन नेतृत्व पर अपना विश्वास दोहराया।

बैठक के दौरान कर्मचारियों ने बताया कि बेल्डीह क्लब में इन दिनों कई निर्माण एवं रिनोवेशन कार्य चल रहे हैं। इस पर राकेश्वर पांडे ने कहा कि क्लब के विकास के लिए ये सभी परियोजनाएं आवश्यक हैं। इससे क्लब की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह क्लब का विकास हो रहा है, उसी तरह कर्मचारियों के हितों और उनके भविष्य को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कर्मचारियों ने अध्यक्ष के समक्ष ‘जॉब फॉर जॉब’ नीति लागू करने, नई नियुक्तियां करने, लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों का स्थायीकरण, कर्मचारियों के क्वार्टर के बढ़े हुए मेंटेनेंस शुल्क में राहत, बोनस तथा लंबित यूनियन चुनाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। अध्यक्ष ने सभी मांगों पर प्रबंधन से सकारात्मक बातचीत कर समाधान का भरोसा दिलाया।

आमसभा में कर्मचारियों ने प्रस्ताव पारित कर राकेश्वर पांडे को सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से पुनः बेल्डीह क्लब इकाई का अध्यक्ष चुन लिया। साथ ही उन्हें नई कार्यकारिणी के गठन और कमेटी सदस्यों के चयन के लिए अधिकृत किया गया।

इसके बाद अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें बी.के. डिंडा को कार्यकारी अध्यक्ष, ददन सिंह को महासचिव तथा एमडी. एसके. जुल्फिकार अली, अजीत सिंह सरदार और सिद्धार्थ शंकर दास को कमेटी सदस्य बनाया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन पर कर्मचारियों ने अध्यक्ष राकेश्वर पांडे और उनकी टीम का स्वागत करते हुए पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में यूनियन और अधिक मजबूत होगी तथा प्रबंधन के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में कर्मचारियों के सभी लंबित मुद्दों का समाधान कराया जाएगा। सभा का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर