फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के टेल्को में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। बैठक में अप्रैल, मई, जून और जुलाई 2026 के दौरान जमा किए गए सभी आवेदनों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कुल 47 आवेदनों की समीक्षा की गई, जिसमें नियमों के अनुसार 34 आवेदन उचित पाए गए। इन लाभुकों को मेडिकल सहायता के रूप में कुल लगभग 39 लाख 55 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।
मेडिकल सपोर्ट स्कीम का लाभ प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में परितोष मंडल, छोटू समद, दिवाकर शर्मा, अर्चना मॉल, संजीव कुमार, ओमकार सिंह, अनिल महतो, संजीव कुमार, श्यामल कुमार दास, अमित कुमार, राजेश कुमार, पंकज गोप, शैलेश कुमार, अशोक प्रसाद सिंह, उदय कुमार भाष्कर, राजीव कुमार सिंह, उमेश कुमार प्रसाद, सलभ रस्तोगी, तन्मय पाल, कृष्णा उपाध्याय, आशीष कुमार सुर, दीनानाथ प्रसाद, रणधीर कुमार, सुभाष कुमार, मंजीत कौर, उमेश प्रसाद सिंह, सतेंदर कुमार शर्मा, राजेश कुमार रॉय, शोवोन चौधरी, शीतल देवजी मिश्रा, सुनील कुमार सिंह और अरविंद कुमार तिवारी सहित अन्य शामिल हैं।
बैठक में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सेक्रेटरी श्री वर्षिल सहाय, डॉक्टर श्री एस.एल. श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, एच.एस. सैनी, पी.के. दास, अजय भगत और अमित कुमार सिंह उपस्थित थे।
यूनियन के प्रेस प्रवक्ता नवीन सुलंकी ने बताया कि मेडिकल सपोर्ट स्कीम के माध्यम से कर्मचारियों और उनके परिवारों को चिकित्सा जरूरतों के समय आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।















