Breaking News
Jamshedpur : ZF CVCS India में 20% बोनस समझौता, सितंबर के वेतन के साथ होगा भुगतान Jamshedpur : गोविंदपुर में नितारा फाउंडेशन का 11वां रक्तदान शिविर संपन्न, 82 लोगों ने किया रक्तदान Update on the Nikhar Sablok murder case : News-26 कार्यालय से कर्मचारियों का निकाला गया डेटा, फिर पुलिस टीम ने राघव के घर दी दबिश, जांच पड़ताल जारी Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो के भव्य रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं में दिखा जोश Jamshedpur : DBMS College of Education में बीएड विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट मार्गदर्शन सत्र Jamshedpur : बागबेड़ा और नामदा बस्ती गुरुद्वारा में श्रद्धा के साथ मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन ने पूर्व महासचिव स्वर्गीय यू.एन. प्रसाद की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

SHARE:

नेताओं ने उनके योगदान और कार्यशैली को याद कर जीवन में अपनाने का लिया संकल्प

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय यू.एन. प्रसाद की पुण्यतिथि पर गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय प्रसाद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

श्रद्धांजलि सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने स्वर्गीय यू.एन. प्रसाद के जीवन, उनके नेतृत्व और यूनियन के प्रति उनके योगदान को याद किया।

इस दौरान यूनियन के ऑफिस एसोसिएट डॉ. एम.एस. सिंह ने स्वर्गीय प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कार्यशैली पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका समर्पण और मजदूर हितों के प्रति उनकी सोच हमेशा प्रेरणादायी रहेगी।

सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने उनके आदर्शों और कार्यशैली का अनुसरण करते हुए यूनियन एवं अपने जीवन में उसे अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजीव तिवारी, सहायक सचिव श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे, ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं यूनियन कर्मचारी मौजूद रहे।

अंत में स्वर्गीय यू.एन. प्रसाद की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा का समापन किया गया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर