Breaking News
Jamshedpur : ZF CVCS India में 20% बोनस समझौता, सितंबर के वेतन के साथ होगा भुगतान Jamshedpur : गोविंदपुर में नितारा फाउंडेशन का 11वां रक्तदान शिविर संपन्न, 82 लोगों ने किया रक्तदान Update on the Nikhar Sablok murder case : News-26 कार्यालय से कर्मचारियों का निकाला गया डेटा, फिर पुलिस टीम ने राघव के घर दी दबिश, जांच पड़ताल जारी Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो के भव्य रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं में दिखा जोश Jamshedpur : DBMS College of Education में बीएड विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट मार्गदर्शन सत्र Jamshedpur : बागबेड़ा और नामदा बस्ती गुरुद्वारा में श्रद्धा के साथ मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विशाल तिरंगा यात्रा एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा की तैयारियां हुई तेज

SHARE:

9 अगस्त को साकची नेताजी सुभाष मैदान से निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आजादी का जश्न मनाने और जन-जन में राष्ट्र प्रथम की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से 9 से 15 अगस्त तक जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में, गुरुवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यक्रमों के निमित्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गईं।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि 9 अगस्त (रविवार) को साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) से भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में समाज के सभी वर्गों, प्रबुद्धजनों, युवाओं, महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर के प्रत्येक घर, संस्थान एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा के पश्चात जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा के विभिन्न मंडलों में भी तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएंगी।

संजीव सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत कई वर्षों से भाजपा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है। तिरंगा यात्रा, जनसंपर्क अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन

9 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया। इसमें जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह को जिला संयोजक एवं पूर्व जिला मंत्री पप्पू सिंह एवं भाजयुमो जिला मंत्री प्रकाश दुबे को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

*मंडल अध्यक्षों को सौंपे गए राष्ट्रीय ध्वज:* बैठक के उपरांत जमशेदपुर महानगर के सभी 28 मंडल अध्यक्षों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभी मंडल अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री राजीव सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह ने किया।

*तिरंगा यात्रा की सफलता को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति:* 9 अगस्त के तिरंगा यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की मौजूदगी में युवाओं ने यात्रा की तैयारियों एवं जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। बैठक में भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, शशांक शेखर, प्रकाश दुबे, शैलेश गुप्ता, चिंटू सिंह, सुशील पांडेय व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, रूबी झा, राजीव सिंह, मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रेणु सिन्हा, संजीत चौरसिया, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, राकेश दुबे, खेमलाल चौधरी, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, हरिकिशोर तिवारी, हलदर नारायण साह, नीलु मछुआ, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, पोरेश मुखी, मंडलाध्यक्ष बिनोद राय, रंजीत सिंह, उपेंद्र गिरी, रविन्द्र सिसोदिया, मारुति नंदन पांडेय, अभिनव सिन्हा, पप्पू उपाध्याय, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, रितेश झा, रंजीत सिंह, युवराज सिंह, बापन बनर्जी, हन्नु जैन, नीरज शर्मा, अमित मिश्रा, राकेश चौबे, सुमित शर्मा, सूरज साह, सनातन दास, आनंद कुमार, पवन सिंह, कमलेश सिंह, चंचल चक्रवर्ती, इंदरजीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर