Breaking News
Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video Jamshedpur : 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन, कैंसर मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर सांसद विद्युत महतो ने दी श्रद्धांजलि

SHARE:

बिष्टुपुर और उलियान में प्रतिमा व समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर किया नमन

कहा—झारखंड की अस्मिता और अधिकार की लड़ाई में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा उनका बलिदान

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

Gambhir Car Associate Motion Ads

झारखंड आंदोलन के महानायक एवं वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस के अवसर पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। सांसद ने बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस परिसर में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उलियान, कदमा स्थित उनके समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने शहीद निर्मल महतो के संघर्ष, विचारों और झारखंड के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो का जीवन और बलिदान झारखंड की अस्मिता, अधिकार और सम्मान की लड़ाई में सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उन्होंने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो ने झारखंड के लोगों के हक और अधिकार के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज और युवा पीढ़ी को जनसेवा तथा झारखंड के विकास के लिए प्रेरित करते हैं।

सांसद ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का संघर्ष केवल इतिहास का हिस्सा नहीं है, बल्कि झारखंड की पहचान और अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

ये लोग रहे मौजूद

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, कमलेश सिंह, दीपू सिंह, बलबीर मंडल, विजय तिवारी, नागेंद्र पांडे, रविंद्र सिंह सिसोदिया, विनोद राय, प्रशांत पोद्दार, आनंद कुमार, जुगनू वर्मा, मारुति नंदन पांडे, नारायण महतो, मनीष पांडे, अमर सिंह, जेपी सिंह, अभिमन्यु सिंह चौहान, मोंटी अग्रवाल, नवजोत सिंह सोहेल, विजय कुमार सिंह, राहुल कुमार, सत्येंद्र यादव, जसवंत महतो और राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर