Jamshedpur : टिस्को मैकेनिकल सोसाइटी में लोन की सीमा बढ़कर 9.50 लाख रुपये, 12% लाभांश की घोषणा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में द टिस्को मैकेनिकल डिपार्टमेंट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की 85वीं वार्षिक आम सभा शनिवार को स्टीलिनियम हॉल में सोसाइटी के चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सभा की शुरुआत पिछले वर्ष दिवंगत हुए सोसाइटी के चार सदस्यों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर की गई।

स्टीलिनियम हॉल में आयोजित टिस्को मैकेनिकल सोसाइटी की 85वीं वार्षिक आम सभा में मौजूद पदाधिकारी एवं सदस्य।

चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता ने सोसाइटी की विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि सोसाइटी को लगातार दूसरी बार राज्य सरकार की ओर से उत्कृष्ट सोसाइटी का पुरस्कार मिलने की उपलब्धि हासिल हुई है। इस पर सदस्यों ने तालियों के साथ प्रसन्नता व्यक्त की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सभा में चेयरमैन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। सोसाइटी ने इस वित्तीय वर्ष में 67,54,101 रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है।

12 प्रतिशत लाभांश और मिठाई की राशि बढ़ी

सोसाइटी की लाभ की स्थिति को देखते हुए सदस्यों के लिए 12 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की गई। इसके अलावा मिठाई के लिए मिलने वाली राशि को 250 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति सदस्य करने की घोषणा की गई। यह राशि 20 अगस्त तक सदस्यों के खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी।

लोन की अधिकतम सीमा 9.50 लाख रुपये

सभा में सदस्यों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए लोन की अधिकतम सीमा को 8.65 लाख रुपये से बढ़ाकर 9.50 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया। नई सीमा 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगी।

सदस्यों को 800 रुपये का गिफ्ट वाउचर

सोसाइटी के उन सभी सदस्यों को 800 रुपये का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा, जो 31 मार्च 2026 तक सोसाइटी के सदस्य थे। सदस्य यह वाउचर सोसाइटी कार्यालय से सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा 25 विशिष्ट सदस्यों को उपहार स्वरूप 2000 रुपये का डिनर सेट प्रदान किया जाएगा। सभा के दौरान सदस्यों ने सोसाइटी की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया। अंत में मनीषा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष नीरज पाराशर, कोषाध्यक्ष आलोक सिंहा, पुष्कर कुमार, जया कुमारी, घुमी हांसदा, सरस्वती हेंब्रम, प्रगति गिरी, शैलेश शर्मा और संदीप बेहेरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर