Breaking News
Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video Jamshedpur : 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन, कैंसर मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन ने 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी विदाई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से शनिवार को टाटा स्टील से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में मासिक विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में टाटा स्टील से सेवानिवृत्त 16 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में यूनियन के पदाधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा सम्मान स्वरूप गिफ्ट कूपन प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

समारोह के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह थे। अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए यूनियन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, जिनमें पुरी गेस्ट हाउस, बेंजामिन रेस्ट हाउस और कैंसर रेस्ट हाउस सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं, की जानकारी दी।

इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर अध्यक्ष ने जवाब दिया और यूनियन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने भी सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में यूनियन के कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में सहायक सचिव नितेश राज सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर