Jamshedpur Bjym : भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर भाजयुमो का सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

SHARE:

नितिश कुशवाहा बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, हर अनियमितता की हो निष्पक्ष जांच

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड में JPSC, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही, PGTT, मैट्रिक सहित विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, अनियमितताओं, परीक्षा स्थगित होने और भर्ती प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), जमशेदपुर महानगर ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष एवं कोल्हान विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष नितिश कुशवाहा ने कहा कि झारखंड के युवा वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में परीक्षा व्यवस्था पर बार-बार सवाल उठने से लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य और उनके भरोसे पर असर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी युवाओं का अधिकार है और परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं से जुड़े जिन मामलों में गंभीर सवाल उठे हैं, उनकी निष्पक्ष एवं स्वतंत्र CBI जांच कराने की मांग की।

नितिश कुशवाहा ने कहा कि जांच केवल कुछ लोगों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि कथित पेपर लीक के पूरे नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने अभय तिवारी से संबंधित लगाए गए आरोपों तथा जिन परीक्षाओं में उनकी कथित भूमिका जांच के दायरे में आती है, उन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की।

उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी परीक्षा में अनियमितता प्रमाणित होती है तो अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जानी चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित परीक्षा दोबारा आयोजित करने की भी मांग की गई।

10 अगस्त के विधानसभा घेराव में शामिल होने की अपील

नितिश कुशवाहा ने कहा कि 10 अगस्त को छात्रों एवं युवाओं द्वारा रांची में प्रस्तावित विधानसभा घेराव युवाओं के रोजगार, अधिकार और निष्पक्ष भर्ती व्यवस्था की मांग को सामने रखने का लोकतांत्रिक माध्यम है। उन्होंने झारखंड के छात्र-युवाओं से इसमें शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।

उन्होंने राज्य सरकार से भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं से जुड़े सवालों का स्थायी समाधान करने की मांग करते हुए कहा कि युवाओं के धैर्य की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए। भाजयुमो युवाओं के अधिकार और सम्मान के मुद्दे पर सड़क से सदन तक आवाज उठाता रहेगा।

प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में भाजपा नेता चिंटू सिंह, भाजपा नेता कृष्णकांत राय, UPSC/JPSC अभ्यर्थी बिनय सिंह, ममता सिंह, सोनी कुमारी, अमित मेहता, सोनू मौर्य, अमित पांडेय एवं मुकेश सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और छात्र-युवा उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर