Breaking News
Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video Jamshedpur : 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन, कैंसर मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bank robbery in Jamshedpur : गोलमुरी केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों का धावा, बैंककर्मियों को बंधक बनाकर लूट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

SHARE:

42 लाख नकदी और सोना लेकर फरार हुए अपराधी, करोड़ों की संपत्ति लूटे जाने की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर सनसनीखेज डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद अपराधी बैंक के अंदर दाखिल हुए और हथियार के बल पर बैंककर्मियों तथा वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक में लूटपाट की और नकदी व सोना लेकर मौके से फरार हो गए।

Gambhir Car Associate Motion Ads

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। वारदात के दौरान अपराधियों ने बैंक में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को अपने कब्जे में लेकर दहशत का माहौल बना दिया। बताया जा रहा है कि अपराधी बैंक से नकदी के अलावा सोना भी अपने साथ ले गए हैं। लूटी गई संपत्ति की कीमत करोड़ों रुपये होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, बैंक अथवा पुलिस की ओर से फिलहाल लूटी गई नकदी और सोने की मात्रा या कुल कीमत का आधिकारिक आकलन जारी नहीं किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी और स्थानीय थाना की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बैंक परिसर को खंगालने के साथ वहां मौजूद कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू की है।

पुलिस बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फुटेज के जरिए अपराधियों के बैंक में प्रवेश करने, वारदात को अंजाम देने और फिर फरार होने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही अपराधियों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों तक पहुंचने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें काम कर रही हैं।

प्रारंभिक सूचनाओं में अपराधियों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर अपराधियों की वास्तविक संख्या और उनकी गतिविधियों की पुष्टि करने में जुटी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बैंक में कितनी नकदी और कितना सोना लूटा गया, अपराधियों की संख्या कितनी थी और वे किस दिशा में फरार हुए—इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। आधिकारिक जांच और बैंक के मिलान के बाद ही लूटी गई संपत्ति की वास्तविक कीमत स्पष्ट हो सकेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर