Breaking News
Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video Jamshedpur : 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन, कैंसर मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मरीन ड्राइव हादसे में चार युवाओं की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव, परिवार में पसरा मातम

SHARE:

 मृतकों में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह भी शामिल, रांची भेजा गया शव

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव में गुरुवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवाओं के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह, युवा व्यवसायी सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल की मौत हो गई थी। चारों की मौत की खबर से शहर में शोक की लहर है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी शव परिजनों को सौंपे गए। तृषा सिंह का शव अंतिम संस्कार के लिए रांची भेज दिया गया। वहीं, अन्य मृतकों के शव भी उनके परिजनों को सौंप दिए गए, जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता और प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह भाटिया, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, संजीव सरदार, कुणाल षाडंगी समेत पुलिस एवं प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

सभी ने हादसे में चार युवाओं की असमय मौत पर गहरा दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। हादसे की सूचना के बाद से ही मृतकों के परिजनों और परिचितों का अस्पताल पहुंचना जारी रहा। माहौल पूरी तरह गमगीन रहा।

बताया जा रहा है कि गुरुवार तड़के सोनारी के मरीन ड्राइव इलाके में तेज रफ्तार वाहन की दुर्घटना में चारों युवाओं की जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीछे तेज रफ्तार, सड़क की स्थिति अथवा अन्य कारणों की भूमिका रही है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। चार युवाओं की एक साथ मौत से परिवारों के साथ-साथ उनके परिचितों और पूरे शहर में शोक का माहौल है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर