Breaking News
Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट Special For The Chhath festival : छठ के रंग में रंगा जमशेदपुर, तीखा म्यूजिक जेएसआर ने रिलीज किए छठी मईया के दो नए गीत Jamshedpur : झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, बीते दिनों ही डीएसपी संजीव कुमार का हुआ था निधन Jamshedpur : सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की भव्य तैयारी, 1,100 जरूरतमंद परिवारों के बीच बांटी जाएगी पूजा सामग्री Jamshedpur : टेल्को रिंग रोड पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोलमुरी में अपराधियों का राज – 24 घंटे में बैंक डकैती के बाद ज्वेलर्स दुकान में चोरी,पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल : कुलवंत सिंह बंटी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार में दिनदहाड़े केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों द्वारा बड़ी डकैती और उसके ठीक बाद ज्वेलर्स दुकान में चोरी की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था की पोल खोल दी है। इन लगातार घटनाओं से साफ है कि अपराधियों के मन से पुलिस का भय समाप्त हो गया है।

पूर्व खादी बोर्ड सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि गोलमुरी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं पुलिस की कार्यशैली और गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। जब बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े बैंक में डकैती हो सकती है और उसके अगले ही समय में उसी इलाके में ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया जा सकता है, तो आम व्यापारी और नागरिक खुद को कितना सुरक्षित महसूस करें?

Gambhir Car Associate Motion Ads

बंटी ने कहा कि गोलमुरी थाना अपनी मूल जिम्मेदारी निभाने में विफल साबित हो रहा है। पुलिस की मौजूदगी और नियमित गश्ती का अपराधियों पर कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा। अपराधी बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं और व्यापारी वर्ग भय के माहौल में अपना कारोबार करने को मजबूर है।

उन्होंने कहा कि यह केवल चोरी या डकैती की घटनाएं नहीं हैं, बल्कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीधी चुनौती हैं। पुलिस को अब बयानबाजी और कागजी कार्रवाई से आगे बढ़कर अपराधियों पर वास्तविक कार्रवाई करनी होगी।

कुलवंत सिंह बंटी ने मांग की कि गोलमुरी थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती तत्काल बढ़ाई जाए, बाजारों में प्रभावी पेट्रोलिंग हो, सीसीटीवी नेटवर्क की समीक्षा की जाए और बैंक डकैती तथा ज्वेलर्स दुकान चोरी के अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का खुलासा किया जाए।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन को जवाब देना होगा कि लगातार दो बड़ी घटनाओं के बावजूद अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं।

अगर अपराधियों को पुलिस का भय नहीं रहेगा, तो आम जनता किसके भरोसे रहेगी? गोलमुरी के व्यापारी और नागरिक सुरक्षा चाहते हैं, केवल आश्वासन नहीं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर