Breaking News
Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस को नींद से जगाने के लिए ऑल मार्केट एसोसिएशन ने गोलमुरी बाजार बंद को दिया समर्थन Protest against rising crime in Jamshedpur : गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद Jamshedpur Firing Update : मरीन ड्राइव बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में चार लोगों को लगी गोली, Dig भी पहुंचे, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 11 राउंड फायरिंग Jamshedpur : गोलमुरी बाजार बंदी को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का समर्थन, अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई : मुकेश मित्तल Jamshedpur : किताब पढ़ी, आइडिया निकाला और बिजनेस का खाका खींच दिया! Jamshedpur : मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 79वीं वार्षिक आमसभा संपन्न
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Gunshots fired in Jamshedpur : जमशेदपुर में अपराध बेलगाम, सोनारी मरीन ड्राइव में बिंदल मॉल के पास फायरिंग से मची अफरा-तफरी, तीन घायलों को ले जाया गया टीएमएच

SHARE:

दोसा खा रहे झामुमो नेता डोमिने सैमसन समेत चार थे टारगेट, तीन हुए घायल

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर शहर में अपराध बेलगाम हो चुका है। पुलिस अधिकारियों की इतनी बड़ी फौज का अपराधियों में कोई भय नहीं दिख रहा है। खैर, शनिवार दिनदहाड़े सोनारी थाना इलाके के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के बाहर गोलियों की गूंज से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार यहां मॉल के बाहर ठेले में दोसा खा रहे चार लोगों के पास बदमाश पहुंचे। दोनों पक्ष के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते यहां आये बदमाशों ने उन्हें गन पॉइंट में ले लिया और गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

बताया जाता है कि घटना के दौरान सभी ने भागकर जान बचाई। नाम नहीं छापने की शर्त पर मॉल से जिम करके उतरकर कार में बैठे मानगो के युवक के पास गोली लगने से घायल एक युवक पहुंचा। घायल का नाम रिजवान बताया जा रहा है, जिसकी उस कार वाले शख्स ने मदद की और टीएमएच ले गया। वहीं सोनारी निवासी डोमिने सैमसन और एक अन्य को भी गोली लगने की सूचना है। बताया जाता है कि झामुमो नेता जमीन का कारोबारी है। संभवता जमीन विवाद ही घटना का कारण हो सकता है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बहरहाल, घटना की जानकारी पाकर एसएसपी, सिटी एसपी, इलाके के डीएसपी समेत कई थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आने पर ही मामले से पर्दा उठ पाएगा। मालूम हो कि अभी पिछले दिनों ही जमीन के कारोबार को लेकर गैंगवार में होटल कारोबारी की चांडिल में हत्या हुई थी। दो दिन पूर्व गोलमुरी में 18 घंटे के भीतर बैंक डकैती और ज्वेलर्स दुकान में चोरी की दो घटनाएं हुई, जिसके विरोध में शनिवार को गोलमुरी बाजार बंद रखा गया है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजमी है और यह भी कहना गलत नहीं होगा कि जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर