Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Devghar : पैसेंजर ट्रेन व ट्रक में टक्कर, इंजन बेपटरी, बड़ा हादसा टला

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मंगलवार को देवघर जिले के मधुपुर-जसीडीह रेल खंड पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया. झाझा-आसनसोल ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का इंजन एक तेज रफ्तार ट्रक से टकराने के बाद पटरी से उतर गया. घटना के समय रेलवे फाटक खुला हुआ था, जिससे तेज गति में आ रहा ट्रक सीधे ट्रेन के इंजन से जा भिड़ा. हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं. दुर्घटना के बाद ट्रैक पर उतरे इंजन को वापस पटरी पर लाने का काम जारी है.

इसे भी पढ़ें Chakradharpur : श्यामरायडीह में दिनदहाड़े फायरींग, एक गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रेल परिचालन बाधित, कई ट्रेनें रुकीं

इस दुर्घटना के कारण मधुपुर-जसीडीह रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित हो गया है. कई ट्रेनें रास्ते में ही रोक दी गई हैं. रेलवे कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाने और ट्रैक की सफाई में जुटे हुए हैं. इंजन को वापस पटरी पर लाने के बाद रेल संचालन सामान्य होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : फायरिंग मामले के नामजद आरोपी गिरफ्तार

गेटमैन की लापरवाही आई सामने

रेलवे की प्रारंभिक जांच में गेटमैन की लापरवाही का मामला सामने आई है. जानकारी के अनुसार, ट्रेन आने का सिग्नल होने के बावजूद रेलवे फाटक बंद नहीं किया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे हैं. मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर