फतेह लाइव रिपोर्टर
गिरिडीह नगर निगम द्वार आयोजित अमृत मित्र योजनांतर्गत शुक्रवार को नगर निगम के विभिन्न वार्डों में जल संरक्षण तथा सेप्टेज विषय पर गीतमय नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. सबसे पहले पचम्बा के दो नुक्कड़ पर उसके बाद अलकापुरी के चौराहों पर और उसके बाद टॉवर चौक पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. नाटक के माध्यम से जल संरक्षण, प्रदूषण से बचाव तथा सेप्टिक टंकी के रख-रखाव उसकी सही उपयोगिता व सफाई की विस्तृत जानकारी दी गई. कलाकारों ने उपस्थित दर्शकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया. कलाकारों में तरुण, अंशु, अक्षत, ऋषभ, सन्नी तथा आदित्य अमन मुख्य रूप से शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : Giridih : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा : उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता वाहन किया रवाना
अपर्णा स्वयं सहायता समूह तथा सांई महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष ममता कुमारी तथा नीलम कुमारी की अगुवाई में इस नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. दर्शकों में समूह की पूनम, आरती, सरस्वती, सावित्री, कायनात, संजू, पूजा, रूबी, संजिदा, रजनी, रूबी जो कि नगर निगम स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित रहीं. दर्शकों ने प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की जागरूकता कार्यक्रम करने से जनता का ज्ञानवर्धन होता है तथा जीवन स्तर में सुधार होता है. नगर निगम को चाहिए कि जल सम्बंधित जागरूकता समय-समय पर करवाते रहे ताकि जीवन को और सरल-सुलभ बनाया जा सके.




































