Potka : ऑटो और अज्ञात वाहन की टक्कर, दर्जनभर यात्री घायल, चालक की मौत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के पोटका में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक ऑटो की अज्ञात वाहन से सीधी टक्कर हो गई. इस घटना में ऑटो चालक शंभू गोप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला, पुरुष और बच्चों सहित दर्जनभर यात्री घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल लोगों में गोपी, बिरंकणी, नमिता, राजबाला और ननिका शामिल हैं, जबकि कुछ का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : परियोजना क्षेत्र में अवैध कोयला व्यापार का साम्राज्य, काले हीरे का कारोबार जोरों पर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ऑटो में सवार सभी यात्री एक ही परिवार से थे, चाईबासा से पोटका जा रहे थे

मिली जानकारी के अनुसार, सभी घायल लोग चाईबासा से बस से पोटका पहुंचे थे और वहां से ऑटो में सवार होकर किसी रिश्तेदार के घर श्राद्धकर्म में हिस्सा लेने जा रहे थे. इस दौरान उनकी ऑटो की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें