Jamshedpur : सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयास से चाकुलिया और चाईबासा के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू होगी

SHARE:

  • लंबे समय से ट्रेन सेवा की कमी को देखते हुए सांसद महतो ने रेलवे बोर्ड से मांगा समाधान
  • रेल नेटवर्क विस्तार से पूर्वी सिंहभूम में बढ़ेगा आवागमन का विकास

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सांसद विद्युत वरण महतो के अथक प्रयासों से चाकुलिया और चाईबासा के यात्रियों के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. दोनों स्थानों के लिए समुचित ट्रेन सेवा की लंबे समय से कमी महसूस की जा रही थी. इस मांग को लेकर चाकुलिया के स्थानीय वासियों और चाईबासा के प्रतिनिधिमंडलों ने सांसद महतो से आग्रह किया था. इसके बाद सांसद महतो ने द पू रेलवे महाप्रबंधक से वार्ता कर दोनों जगहों की ट्रेन सेवा की जरूरत को रेखांकित किया. रेल महाप्रबंधक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा, जिस पर रेलवे बोर्ड ने दो नई ट्रेनों को स्वीकृति प्रदान कर दी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के 25वें उपायुक्त के रूप में कर्ण सत्यार्थी ने संभाला कार्यभार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चाकुलिया-चाईबासा ट्रेन सेवा से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

प्रस्तावित समय के अनुसार, टाटानगर से चाकुलिया के लिए मेमू ट्रेन सुबह 11:00 बजे चलेगी और 12:45 पर चाकुलिया पहुंचेगी. वहीं, चाकुलिया से टाटानगर वापसी ट्रेन दोपहर 3:00 बजे रवाना होकर शाम 5:00 बजे टाटानगर पहुंचेगी. चाईबासा के लिए ट्रेन रात्रि 8:55 बजे टाटानगर से चलेगी और 11:00 बजे चाईबासा पहुंचेगी, जबकि वापसी ट्रेन सुबह 3:20 बजे चाईबासा से चलेगी और 5:45 बजे टाटानगर पहुंचेगी. इससे चाईबासा से कोलकाता के लिए स्टील एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों को पकड़ने में सुविधा होगी. सांसद महतो ने इस काम के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया और जल्द ही झंडी दिखाकर इन दोनों ट्रेनों की शुरुआत करेंगे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें