Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : तेनुघाट में छात्रा आरोही रानी की मृत्यु मामले में प्रबंधन की लापरवाही पर जांच का आश्वासन

SHARE:

  • एनसीसी कैंप में स्कूल की अनदेखी से 14 वर्षीय छात्रा की मौत, अनुमंडल पदाधिकारी ने किया परिवार से बातचीत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

तेनुघाट पंचायत की 14 वर्षीय छात्रा आरोही रानी की मौत ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है. आरोही रानी पिट्स मॉर्डन हाई स्कूल गोमिया की कक्षा नौ की छात्रा थी, जिसे एनसीसी ट्रेनिंग के लिए हजारीबाग ले जाया गया था. परिजनों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही और कैंप की खराब व्यवस्था के कारण उनकी बेटी की तबियत बिगड़ गई. 19 मई से छात्रा की तबियत खराब होने लगी, लेकिन कैंप में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था, जो उसकी देखभाल कर सके. अंततः 23 मई को आरोही को ऑक्सीजन के साथ रांची के ऑर्किड हॉस्पिटल भर्ती कराया गया, जहां 29 मई को उसने दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : धर्म के रक्षक, शांति पुंज, मानवता के पुजारी श्री गुरु अर्जन देव जी का बलिदान युगों-युगों तक देश प्रेम की प्रेरणा देता रहेगा : अमरप्रीत सिंह काले, देखें- Video

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

छात्रा आरोही रानी की मौत पर उठे सवाल, एनसीसी कैंप में लापरवाही का आरोप

तेनुघाट पंचायत के मुखिया पति एवं समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्ष भी एनसीसी कैंप में इसी प्रकार की लापरवाही हुई थी, जिसमें छात्र मनन श्रेष्ठ की जान बचाई गई थी. इस बार फिर स्कूल प्रबंधन ने छात्रों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया. अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और कहा कि यदि आवेदन मिला तो मामले की जांच कर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एसडीओ का फैसला एक पक्षीय : कुलविंदर

अनुमंडल पदाधिकारी ने जांच का भरोसा दिया

क्षेत्रीय लोग इस घटना से गहरे आहत हैं और स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही की मांग कर रहे हैं. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे समुदाय ने न्याय की गुहार लगाई है. इस दुखद घटना ने विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द से जल्द जांच कर उचित कदम उठाएगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर