threat to journalist : सारे सबूतों के बावजूद क्यों नहीं हो रही कार्रवाई? तथाकथित पत्रकार मधुरेश बाजपेई का ऑडियो सुनें किसको मिलता है मंथली, बेशर्मी से साथियों के एक-एक कर ले रहा नाम

SHARE:

चोरी और सिनाजोरी वाली कहावत बने जमशेदपुर ब्लॉक एरिया के स्वयंभू पत्रकार, जिसने भी ऑडियो सुना कड़े शब्दों में की निंदा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव और फतेह लाईव के संपादक चरणजीत सिंह को मिली धमकियों और अज्ञात लोगों द्वारा दो दिन तक रेकी के बावजूद परसुडीह थाना प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इस संदर्भ में ऐसोसिएशन द्वारा वरिय पुलिस अधीक्षक को भी गुरुवार को जानकारी दी गई थी, जिस पर उन्होंने जांच का आदेश देने की बात कही थी, लेकिन दो दिन बीत चुके और किसी तरह की जांच नहीं होना संदेह पैदा कर रहा है.

इधर तथाकथित पत्रकार मधुरेश बाजपेई और सुनील पांडेय अपनी साख बचाने के लिए एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग कर रहे हैं. अगर जांच हुई तो सुनील पांडेय और मधुरेश बाजपेई के ऑडियो सुनने पर पूरे पत्रकारिता जगत की भद्द पिट जाएगी कि कैसे एक तथाकथित पत्रकार हब्बा-डब्बा के संचालक की पैरवी कर रहा है. यह ऑडियो 26 मई दिन का जिसमें वह चरणजीत सिंह की तारीफ करते हुए बेशर्मी से अपने ही साथियों के नाम एक एक कर ले रहा है, जिसकी गोविंदा से सांठ गांठ है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ये भी पढ़ें : When will Jamshedpur police put a stop to gambling? : लॉटरी-मटका के साथ हब्बा-डब्बा को भी मिला अघोषित लाईसेंस?, देखें : एमजीएम थाना क्षेत्र का – Video

ऐसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि चरणजीत सिंह की दो दिन तक रेकी होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और थाना प्रभारी द्वारा यह भी कहा जा रहा था कि सुरक्षा के लिए घर के आस-पास गश्त बढ़ाई जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं देखा जा रहा है. उन्होने कहा कि कम से कम जो‌ वाहन संख्या चरणजीत सिंह और उनके साथियों द्वारा नोट किया गया है. उसी के आधार पर वाहन मालिक को थाना बुलाकर पूछताछ होनी चाहिए.

मधुरेश बाजपेई के फोन से गोविंदा ने दी थी धमकी

जुगसलाई में पुरानी बस्ती के रहने वाले मधुरेश बाजपेई के फोन से हब्बा-डब्बा के संचालक गोविंदा पति ने चरणजीत सिंह को धमकी दी थी. मधुरेश सरकारी राशन दुकान चलाता है और उसके यहां एक बार छापेमारी भी हो चुकी है. खुद को पत्रकार साबित करने के लिए वह पत्रकारों के साथ घूमते नजर आता है. मधुरेश की कॉल डिटेल निकाली जाए तो सारे मामले का पटाक्षेप हो जाएगा.

ये भी पढ़ें : Jamshedpur : अवैध धंधों के समर्थक बने तथाकथित पत्रकार,जुए के संचालक को मोबाइल देकर पत्रकार को ही दिलवाई धमकी,थाने में हुई शिकायत, जांच शुरू

आप ऑडियो में सुन सकते हैं कि किन-किन पत्रकारों को गोविंदा से मंथली मिल रही है. आप ऑडियो में सुन सकते हैं कि मधुरेश ने कहा कि जुगसलाई में काम बंद करवाने पर मिंटू सरदार से दस-दस हजार का सौदा किया जाएगा. ये सारी बातें मधुरेश की आवाज में और उसी के नंबर से बोली जा रही हैं.

ये भी पढ़ें : Jamshedpur : एसएसपी से मिले AISMJWA के पदाधिकारी, अवैध धंधों को बंद करवाने और पत्रकारों को सुरक्षा की रखी मांग

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें