Jamshedpur : सिविल डिफेंस और रोटरी क्लब की पहल से “आपदा लचीलापन और स्थिरता” पर सफल सेमिनार

SHARE:

  • “लाइटनिंग रेजिलिएंट इंडिया कैंपेन” के तहत क्लाइमेट रेजिलिएंट आपदा प्रबंधन को बढ़ावा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर में सिविल डिफेंस ने रोटरी क्लब जमशेदपुर मिडटाउन, जिला आपदा प्रबंधन विभाग पूर्वी सिंहभूम और एलबीएम कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के सहयोग से “आपदा लचीलापन और स्थिरता” विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया. यह कार्यक्रम “लाइटनिंग रेजिलिएंट इंडिया कैंपेन” के समर्थन से हुआ, जो भारत सरकार की विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त पहल है. सेमिनार का शुभारंभ डीडीसी अनिकेत सचन, कर्नल प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव, रोटरी क्लब की अध्यक्ष प्रीति सैनी, सिविल डिफेंस के प्रमुख अरुण कुमार और एलबीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्राचार्य झा ने इस पहल की सराहना करते हुए कॉलेज परिसर में आपदा और वज्रपात ज्ञान केंद्र स्थापित करने की संभावना भी व्यक्त की.

इसे भी पढ़ें : Giridih : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का जागरूकता कार्यक्रम

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रोटरी क्लब की अध्यक्ष प्रीति सैनी ने सेमिनार के उद्देश्यों और आपदा प्रबंधन में रोटरी इंटरनेशनल की भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने युवाओं, सरकारी एजेंसियों और गैर सरकारी संगठनों को एक साथ लाने के महत्व को बताया ताकि वज्रपात प्रबंधन और आपदा प्रतिक्रिया में बेहतर सहयोग हो सके. डीडीसी अनिकेत सचन ने वज्रपात के खतरों और बिजली गिरने से बचाव के लिए जरूरी सुरक्षा उपकरणों की कमी पर चिंता जताई. कर्नल प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव ने दामिनी लाइटनिंग और साचेत ऐप के बारे में जानकारी दी और आपातकालीन नंबर 112 की उपयोगिता समझाई.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : पांचवें गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बोकारो थर्मल में चना और शर्बत का वितरण

कार्यक्रम में गोताखोर मजहुल वारी ने आपातकालीन स्थिति में बचाव का लाइव डेमो दिया, जबकि जितेन्द्र तिवारी ने आग लगने पर बचाव और नियंत्रण के तरीके बताए. उप-मुख्य वार्डेन दया शंकर मिश्रा ने बिजली गिरने के दौरान सुरक्षा के व्यावहारिक सुझाव साझा किए और सुरक्षा गतिविधियों का प्रदर्शन किया, जिससे उपस्थित लोगों को वास्तविक जीवन में उपयोगी ज्ञान प्राप्त हुआ. सिविल डिफेंस टीम ने बचाव अभियानों का भी सफल प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का समापन डिविजनल वार्डेन के के सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : भाजपा किसान मोर्चा की “एक राष्ट्र, एक चुनाव” संगोष्ठी का भव्य आयोजन

इस सेमिनार में लगभग 1200 छात्र, एनजीओ प्रतिनिधि, रोटेरियन, एनसीसी छात्र-छात्राएं, एलबीएम कॉलेज के कर्मचारी तथा सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में सिविल डिफेंस के प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह सेमिनार जमशेदपुर में आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर