Breaking News
Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पीछे गोदाम में भीषण आग, टेंट हाउस का सामान जलकर राख, देखें – Video Jamshedpur : सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन का निधन, बाराद्वारी देव नगर से मंगलवार को निकलेगी शव यात्रा Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा गांधीनगर की बेटी प्रतिमा को मैट्रिक परीक्षा में जमशेदपुर टॉपर बनने पर सामाजिक संस्था समर्पण ने किया सम्मानित

SHARE:

  • गरीब परिवार की मेहनती बेटी ने 96.6% अंक लेकर जमशेदपुर में बनाया इतिहास

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के सरकारी जुगसलाई गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा प्रतिमा गोराई ने मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक (96.6%) हासिल कर जमशेदपुर की टॉपर बनकर इतिहास रच दिया है. बागबेड़ा गांधीनगर की इस बेटी ने सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपने मेहनत और लगन से सफलता की नई मिसाल कायम की. छोटा सा स्लम क्षेत्र होने के बावजूद प्रतिमा ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों से कोई भी बाधा पार की जा सकती है. उनकी सफलता पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का कारण बनी है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा में बागुनहातु के युवक का शव मिला, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Gambhir Car Associate Motion Ads

समर्पण संस्था और पंचायत प्रतिनिधियों ने मेमोंटो और मिठाईयां देकर किया सम्मानित

प्रतिमा की उपलब्धि की खबर मिलते ही सामाजिक संस्था समर्पण की टीम और पंचायत प्रतिनिधि उनके घर पहुंचे. उन्होंने प्रतिमा को मेमोंटो और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा मिठाईयां खिलाकर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष विभूति जेना, मनीष शर्मा, रिंकी सहित पंचायत के कई प्रतिनिधि मौजूद थे. सभी ने मिलकर कहा कि प्रतिमा की सफलता न केवल बागबेड़ा बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है.

इसे भी पढ़ें : Patna City : लखविंदर सिंह के आयोग का उपाध्यक्ष बनने पर सिखों में हर्ष

परिवार की स्थिति और प्रतिमा का भविष्य: साइंस की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत

प्रतिमा के पिता कृष्ण गोराई ठेला लगाकर दोसा-इटली बेचते हैं और मां गृहिणी हैं. आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद प्रतिमा ने हार नहीं मानी. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और स्थानीय प्रतिनिधियों को दिया. प्रतिमा साइंस की पढ़ाई करना चाहती है और इसके लिए सरकार से आर्थिक सहायता की अपील की है ताकि उच्च शिक्षा में कोई बाधा न आए. परिवार खुश है पर भविष्य की शिक्षा को लेकर चिंतित भी है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : खुद क्यों नहीं संविधान का पालन करते भगवान सिंह : कुलविंदर

प्रतिमा की मेहनत और अनुशासन: युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत

प्रतिमा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई और पूरी लगन के साथ पढ़ाई में जुटी रहीं. उनका मानना है कि अनुशासन और मेहनत सफलता की सबसे बड़ी चाबी है. वे अन्य छात्रों को भी यही संदेश देती हैं कि डिजिटल भटकाव से बचकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें. प्रतिमा जैसी छात्राएं साबित करती हैं कि कठिनाइयों के बावजूद अगर इरादे मजबूत हों तो सफलता निश्चित है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर