Khuntpani : खूंटपानी बासाहातु सीएचसी में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 43 ने दिया रक्तदान

SHARE:

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के निर्देश पर रक्तदान शिविर आयोजित

फतेह लाइव, रिपोर्टर

खूंटपानी प्रखंड के बासाहातु सीएचसी में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के निर्देशानुसार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, बीडीओ धनंजय पाठक, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव, जिला परिषद सदस्य यमुना तियु एवं सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक रंजन महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कुल 43 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की. अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं को अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.

इसे भी पढ़ें : Patamada : टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार बाइक और टेम्पो की टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए नियमित रक्तदान की अपील की. स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव ने कहा कि रक्तदान से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है, इसलिए इसे महादान कहा जाता है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि सकारी दोगों, बीपीएम प्रकाश सिंह मुंडा, अशोक मुंडरी, बिरसा तियू, हरिचरण कुम्हार, विजय साहु, डॉ. मीणा मुर्मू, डॉ. मानिक केराई सहित सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू आदि उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें