Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Patamada : टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार बाइक और टेम्पो की टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल

SHARE:

  • सोमेन भोजनालय के बाहर खड़ी कार के कारण बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया
  • प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर बामनी स्थित सोमेन भोजनालय के बाहर सोमवार दोपहर को तेज रफ्तार बाइक एक टेम्पो से टकरा गई. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि टेम्पो चालक सहित दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं. घायल युवकों में धूसरा गांव के पशुपति सिंह (19 वर्ष), दुर्गा सिंह (20 वर्ष) और बारूडीह के सुकुमार सिंह (19 वर्ष) शामिल हैं. स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : पिछरी में तेज रफ्तार एलपीजी गैस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक फरार

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सड़क दुर्घटना में घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

स्थानीय लोगों के अनुसार यह दुर्घटना सोमेन भोजनालय के बाहर सड़क पर खड़ी एक कार के कारण हुई. बाइक चालक ने अचानक ब्रेक मारे गए वाहन के कारण नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा से आ रहे टेम्पो से टकरा गया. घटना स्थल पर मौजूद बामनी निवासी पंचानन सिंह ने बताया कि जमशेदपुर से पटमदा जा रही पुलिस बोर्ड वाली कार के कारण यह दुर्घटना हुई. तीनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. इस बीच स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur/Potka : हाथी बिंदा गांव में विधायक संजीव सरदार के निर्देशानुसार आदिवासी परंपरागत वस्त्रों का वितरण

सड़क किनारे अतिक्रमण से बढ़ रही दुर्घटनाओं की आशंका

झामुमो नेता सुभाष कर्मकार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और होटल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि सोमेन भोजनालय के बाहर पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर अतिक्रमण और भीड़भाड़ है, जो दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन रहा है. कर्मकार ने प्रशासन से अनुरोध किया कि अगर जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो भविष्य में और अधिक दुर्घटनाएं होंगी, जिससे लोगों की जान को खतरा होगा. सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास से बात कर इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कराने की बात कही गई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर