Bokaro : पेटरवार में आम उत्सव मेला आयोजित, किसानों ने आम बागवानी योजना को सराहा

SHARE:

  • मनरेगा के तहत आम बागवानी बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत स्थित गागी हॉट पोस्ट ऑफिस के निकट आम बागवानी बिरसा हरित ग्राम आयोजन के तहत आम उत्सव मेला का भव्य आयोजन किया गया. इस मेले में कोह, चरगी, मायापुर, ओरदाना और सदमा कला पंचायतों से विभिन्न प्रजाति के आम जैसे गुलाब खास, तोतापुरी, मल्लिका आदि के इंस्टॉल लगाए गए और प्रदर्शन किया गया. खासतौर पर सदमा कला पंचायत के किसान विजय मुर्मू द्वारा लाए गए आमों को लोगों ने खूब पसंद किया और खरीदारी की. किसानों ने बताया कि आम की खेती से उनकी अच्छी आय होती है. इस योजना के तहत 23 पंचायतों में लगभग 756 एकड़ भूमि में आम के पौधे लगाए गए हैं, जिससे किसानों को रोजगार और आत्मनिर्भरता मिली है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : व्यांगविल गांव में भूमाफियाओं के कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आम बागवानी योजना से किसानों को आर्थिक लाभ

बीडीओ संतोष कुमार महतो ने बताया कि राज्य सरकार की आम बागवानी योजना किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है. तीन साल की देखभाल के बाद आम के पेड़ से अच्छा फल मिलता है. उन्होंने कहा कि पहले लगाए गए आम के पेड़ अब फल देने लगे हैं और भविष्य में यहां के आम दूसरे प्रदेशों में निर्यात भी होंगे. इसके साथ ही प्रखंड के बीपीओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि आम बागवानी से किसानों को सिर्फ फल ही नहीं, बल्कि खाली पड़ी भूमि में साग-सब्जी उत्पादन कर आत्मनिर्भर बनने के भी अवसर मिलते हैं.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : खमरा नदी में डूबने से पिट्स मॉडर्न स्कूल के छात्र की दर्दनाक मौत

किसानों के लिए आम बागवानी में संभावनाएं और समर्थन

इस अवसर पर बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, चरगी मुखिया रानी मुर्मू, पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिन्हा, समाजसेवी मुमताज अंसारी, रितेश कुमार सिन्हा, लालदेव महतो सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. उन्होंने इस योजना को सफल बताते हुए आम बागवानी को क्षेत्र में समृद्धि का जरिया बताया. ग्रामीणों ने बताया कि आम बागवानी ने उनकी जमीन के उपयोग को बेहतर बनाया है और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर