Bokaro : खमरा नदी में डूबने से पिट्स मॉडर्न स्कूल के छात्र की दर्दनाक मौत

SHARE:

  • देसी पार्क में नदी में नहाते समय हुआ हादसा, 15 वर्षीय रॉबिंसन की गई जान

फतेह लाइव, रिपोर्टर

मंगलवार को खमरा नदी के देसी पार्क में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के कक्षा 10वीं के छात्र 15 वर्षीय रॉबिंसन यादव की डूबने से मौत हो गई. रॉबिंसन खरकिटो गांव के रहने वाले थे और दो भाइयों में सबसे बड़े थे. वह अपनी मां के साथ गोमिया में रहकर पढ़ाई करता था, जबकि उसके पिता मुंबई में टैक्सी चलाते हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रॉबिंसन दोस्तों के साथ नदी में नहा रहा था और बॉल खेल रहा था. गेंद पानी में चली गई और उसे निकालते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल वरीय आरक्षी अधीक्षक से मिला, विधि व्यवस्था पर की चर्चा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रफुल कुमार महतो, एएसआई अभिषेक किशोर और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. खोजबीन के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया और उसे तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, अंचल अधिकारी आफताब आलम सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे. पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है, और परिजन गमगीन हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर