Breaking News
Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पीछे गोदाम में भीषण आग, टेंट हाउस का सामान जलकर राख, देखें – Video Jamshedpur : सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन का निधन, बाराद्वारी देव नगर से मंगलवार को निकलेगी शव यात्रा Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन, रोटरी क्लब ने की घोषणा

SHARE:

  • रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह ग्रेटर द्वारा ईश्वर स्मृति भवन में प्रेस वार्ता, 15 से 17 जून तक शिविर होगा
  • शिविर में कृत्रिम अंग और बैसाखी निशुल्क प्रदान किए जाएंगे

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह में रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह ग्रेटर ने स्थानीय ईश्वर स्मृति भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें 15, 16 और 17 जून को श्री महावीर सेवा सदन, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर की जानकारी दी गई. यह शिविर रोटरी सत्र 2024-25 के तहत रोटरी जिला 3250 द्वारा प्रायोजित है. इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने रोटरी जिलापाल बिपिन चांचन का विशेष आभार जताया. प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस शिविर में कोई भी दिव्यांग व्यक्ति आधार कार्ड के साथ निशुल्क पंजीकरण करा सकता है, जिसके बाद संस्था द्वारा पूरी सेवा निशुल्क प्रदान की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : व्यांगविल गांव में भूमाफियाओं के कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

Gambhir Car Associate Motion Ads

कृत्रिम अंग शिविर से होगा दिव्यांगों का जीवन आसान

इस शिविर के माध्यम से जिन लोगों के हाथ-पांव कटे हुए हैं, उन्हें मुफ्त में कृत्रिम अंग दिया जाएगा, वहीं जिन लोगों को चलने में सहारा चाहिए, उन्हें बैसाखी उपलब्ध कराई जाएगी. रोटरी क्लब ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए गिरिडीह शहर के अलका मेडिकल हॉल, आद्या लाइब्रेरी, पवित्री हॉस्पिटल, तिलक प्रेस, न्यू वेल्थ, श्री साइन हॉस्पिटल बोडो आदि स्थानों पर संपर्क किया जा सकता है. क्लब सदस्यों ने अपील की है कि क्षेत्र के लोग इस शिविर की जानकारी ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगों तक पहुंचाएं ताकि वे इसका लाभ उठा सकें. यह शिविर पूरी तरह से निशुल्क है और कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : खमरा नदी में डूबने से पिट्स मॉडर्न स्कूल के छात्र की दर्दनाक मौत

पूर्व में भी रोटरी क्लब ने किया था सफल कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन

प्रेस वार्ता के दौरान यह भी बताया गया कि पिछले सत्र 2023-24 में रोटरी क्लब ने जयपुर फूट जैसी संस्था के सहयोग से ऐसा ही एक निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया था. इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद, सुजय कुमार गुप्ता, विकास शर्मा, विकास कुमार सिन्हा, अनिल कुमार मिश्रा और अजय कुमार गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. सभी ने मीडिया से भी आग्रह किया कि वे इस शिविर का प्रचार-प्रसार करें ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर