Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatsila : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

SHARE:

  • प्रेस क्लब, मुरली ग्रुप, संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर और घाटशिला महाविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

फतेह लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला फ्लावर शो कमेटी, प्रेस क्लब ऑफ घाटशिला और मुरली ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त तत्वावधान में मुरली इंटर कॉलेज, कालाझोर गालूडीह में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया. मुरली ग्रुप के पदाधिकारी पी के मुरली एवं नमिता कुमारी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मंतोष मंडल, सलाहकार रूपेश दुबे एवं फ्लावर शो कमेटी के रवि प्रकाश सिंह और सौरभ ठाकुर उपस्थित थे. मंतोष मंडल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लेने पर बल दिया, जबकि रवि प्रकाश सिंह ने फ्लावर शो को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. नमिता कुमारी ने पौधारोपण के साथ संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित किया. कार्यक्रम में सरिता हासदा, प्रमिला मुर्मू, निगर सुलताना, सुजय दे, मृत्युंजय यादव सहित अन्य भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बकरीद से पहले गोलमुरी में माक ड्रिल, भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन और टियर गैस का किया इस्तेमाल

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर स्कूल में भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘पेड़ लगाओ अभियान’ का आयोजन हुआ. विद्यालय प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्लास्टिक के उत्पादन और उपयोग पर रोक लगाने की बात कही. उन्होंने ऊर्जा और जल संरक्षण की अपील करते हुए ‘इको क्लब’ के प्रयासों को सराहा. विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से कई पेड़ लगाए गए. प्राचार्या ने सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने और जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : गांडेय में विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन व जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

घाटशिला महाविद्यालय में भी पर्यावरण दिवस पर “पर्यावरण की विकराल होती समस्या और हमारी जिम्मेदारी” विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई. सभा की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पी के गुप्ता ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में जीव विज्ञान शिक्षक आर के दत्ता ने प्रदूषण एवं उसके निदान पर विस्तार से चर्चा की. प्राचार्य ने पर्यावरण असंतुलन पर ध्यान दिलाते हुए सभी से संवेदनशीलता का आग्रह किया. प्रो इंदल पासवान ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विरोध में अपील की. पर्यावरण मित्रों ने विद्यार्थियों को पौधे देकर संरक्षण का संकल्प दिलाया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा ने आयोजित किया पौधरोपण कार्यक्रम

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में पांच छायादार पौधे लगाए गए. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ कन्हाई बारीक ने औद्योगिकरण के कारण पर्यावरण संकट को बताया और धन्यवाद ज्ञापन किया. एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस वालंटियर्स, भौतिकी विभाग के छात्र-छात्राएं तथा अन्य शिक्षक उपस्थित थे. इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विद्यार्थियों और समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर