Breaking News
Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस को नींद से जगाने के लिए ऑल मार्केट एसोसिएशन ने गोलमुरी बाजार बंद को दिया समर्थन Protest against rising crime in Jamshedpur : गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद Jamshedpur Firing Update : मरीन ड्राइव बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में चार लोगों को लगी गोली, Dig भी पहुंचे, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 11 राउंड फायरिंग Jamshedpur : गोलमुरी बाजार बंदी को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का समर्थन, अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई : मुकेश मित्तल Jamshedpur : किताब पढ़ी, आइडिया निकाला और बिजनेस का खाका खींच दिया! Jamshedpur : मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 79वीं वार्षिक आमसभा संपन्न
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : बाँध पंचायत में पानी की विकट समस्या : ग्रामीणों की परेशानी का शीघ्र समाधान जरूरी – चंद्रदेव यादव

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बोकारो में बाँध पंचायत के लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है, जिससे उनकी दुश्वारियाँ बढ़ गई हैं. झारखंड सरकार के बाँध जलापूर्ति योजना का हाल बद से बदतर हो गया है. बाँध पंचायत अंतर्गत ग्राम महलीबाँध के विभिन्न टोलों के निवासियों ने बताया कि उन्हें नियमित पानी नहीं मिल रहा है. महलीबाँध ठाकुर टोला निवासी तालेश्वर ठाकुर, राजेंद्र नारायण सिंह, गौरी शंकर ठाकुर, ग्राम महलीबाँध रवानी टोला के राजेंद्र रवानी, सुंदर रवानी, जगदीश राम, ग्राम महलीबाँध बाबूराम टोला के रूपलाल यादव, दिनेश यादव, दुलारचंद यादव, सुरेश यादव, रामचंद्र यादव, ग्राम महलीबाँध भागलपुर के विश्वनाथ रजवार, बिरचंद ठाकुर, ग्राम महलीबाँध केन्दुवा टोला के भुनेश्वर रजवार, संजय रजवार, कृष्णा रजवार ने पानी से संबंधित समस्या पर लगभग एक जैसा ही बात कही.

उन्होंने बताया कि बाँध पंचायत के लिए बनी जलापूर्ति योजना से नियमित पानी नहीं मिलता है. सप्ताह, 10 दिन, 15 दिन या महीना में कभी कभी पानी मिलता है. बाँध पंचायत में 12 वार्ड हैं, लेकिन कब किस जगह किस गांव में पानी छोड़ा गया या छोड़ना है, इसका कोई रजिस्टर मेंटेन नहीं किया जाता है और नाही इस संदर्भ में लाभुको से हस्ताक्षर लिया जाता है जिससे स्पष्ट हो कब कहाॅं कितने समय पानी मिला.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बाबूराम टोला के प्रकाश यादव और संदीप यादव ने बताया कि फिल्टर प्लांट के निकट ही मैन पाइप लाइन में लगे वॉल्व लिक होने से हजारों लीटर पानी बहती रहती है और मोटर बंद होने पर उसी लिक वाली स्थान से वापस लोगों के घरों से निकलने वाला गंदे नाले का पानी हजारों लीटर पाइप में एयर लेकर प्रवेश करता हुआ टंकी तक चला जाता है और वही पानी पंचायत के लोगों को सप्लाई किया जाता है. इस संदर्भ में बाँध पंचायत के वर्तमान पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव ने कहा कि यह बात सत्य है कि आज हमारे पंचायत वासी पानी की विकट समस्या को झेल रहे हैं.

उन्होंने बताया कि रखरखाव और नाले का पानी पाइप में रिसाव होने की समस्या को लेकर उन्होंने कई बार सुधार करने के लिए मुखिया पुत्र को चेंबर निर्माण या पेकिंग के जरिए ठीक करने को कहा गया था, पर समाधान नहीं हुआ. पंचायत में अभी जल का संचालन मुखिया पुत्र की देखरेख में की जाती है, हर जगह गंदगी का अंबार फैल रही है. उन्होंने पंचायत के प्रबुद्ध लोगों से राय मशवरा कर पूर्व विधायक लंबोदर महतो और जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह से बात की है.

पीएचडी विभाग को भी इस संदर्भ में लेटर दिया गया है,उन्होने बताया कि पानी की समस्या एक बड़ी चुनौती है और इसे दूर करने के लिए पंचायत स्तर पर हर संभव प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पानी की समस्या के समाधान के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों से बातचीत की जा रही है और जल्द ही समस्या का समाधान होने की उम्मीद है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मुखिया पुत्र की लापरवाही के कारण पानी की समस्या और भी जटिल हो गई है. ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया पुत्र को कई बार समस्या के बारे में बताया गया है, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर