Breaking News
Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस को नींद से जगाने के लिए ऑल मार्केट एसोसिएशन ने गोलमुरी बाजार बंद को दिया समर्थन Protest against rising crime in Jamshedpur : गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद Jamshedpur Firing Update : मरीन ड्राइव बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में चार लोगों को लगी गोली, Dig भी पहुंचे, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 11 राउंड फायरिंग Jamshedpur : गोलमुरी बाजार बंदी को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का समर्थन, अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई : मुकेश मित्तल Jamshedpur : किताब पढ़ी, आइडिया निकाला और बिजनेस का खाका खींच दिया! Jamshedpur : मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 79वीं वार्षिक आमसभा संपन्न
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : डुमरी आत्महत्या कांड में संजय मेहता ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग

SHARE:

  • मानवाधिकार उल्लंघन और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों को लेकर आयोग ने किया मामला दर्ज
  • भ्रष्टाचार और अमानवीयता के खिलाफ न्याय की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के बलथरिया पंचायत के पंचायत सेवक सुखलाल महतो की आत्महत्या मामले में आजसू नेता संजय मेहता ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है. संजय मेहता ने आयोग के अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में बताया कि यह मामला केवल मानवाधिकार उल्लंघन नहीं बल्कि सरकारी अधिकारियों द्वारा कार्यस्थल पर मानसिक उत्पीड़न का गंभीर उदाहरण है. उन्होंने बताया कि मृतक सुखलाल महतो ने अपनी आत्महत्या से पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) समेत तीन अन्य अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना और सार्वजनिक अपमान के गंभीर आरोप लगाए थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राजस्व निबंधन, भूमि सुधार एवं संग्रहण की समीक्षा बैठक आयोजित

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

डुमरी कांड में सरकारी उत्पीड़न के आरोप

संजय मेहता ने पत्र में यह आशंका जताई है कि यह मामला सरकारी पदाधिकारियों से जुड़ा होने के कारण तथ्यों में छेड़छाड़ की जा सकती है और सत्य को दबाने का प्रयास हो सकता है. उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 21 और यूनिवर्सल डिक्लेरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स के अनुच्छेद 5 का हवाला देते हुए कहा कि हर नागरिक को सम्मानपूर्ण जीवन और अमानवीय व्यवहार से मुक्ति का अधिकार है, जिसका इस घटना में उल्लंघन हुआ है. मानवाधिकार आयोग ने संजय मेहता के पत्र पर संज्ञान लेते हुए दिनांक 16 जून 2025 को केस संख्या 14015/IN/2025 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक संपन्न, कड़े निर्देश जारी

मानवाधिकार आयोग ने डुमरी आत्महत्या मामले में लिया संज्ञान

संजय मेहता ने आयोग से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह घटना डुमरी प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार और अमानवीयता की गवाही है. यदि ऐसे मामलों को समय पर न्याय नहीं मिला, तो भविष्य में ये प्रवृत्तियाँ और गंभीर रूप ले सकती हैं. उन्होंने प्रशासन से भी मांग की कि इस मामले को लेकर पारदर्शी और जिम्मेदार रवैया अपनाया जाए ताकि दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा मिल सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर