Breaking News
Jamshedpur : गोलमुरी पुलिस को नींद से जगाने के लिए ऑल मार्केट एसोसिएशन ने गोलमुरी बाजार बंद को दिया समर्थन Protest against rising crime in Jamshedpur : गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद Jamshedpur Firing Update : मरीन ड्राइव बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में चार लोगों को लगी गोली, Dig भी पहुंचे, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, 11 राउंड फायरिंग Jamshedpur : गोलमुरी बाजार बंदी को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का समर्थन, अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई : मुकेश मित्तल Jamshedpur : किताब पढ़ी, आइडिया निकाला और बिजनेस का खाका खींच दिया! Jamshedpur : मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 79वीं वार्षिक आमसभा संपन्न
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : भाकपा-माले लिबरेशन की पपरवाटांड़ ब्रांच कमिटी गठित, दिलीप राय बने ब्रांच सचिव

SHARE:

  • ब्रांच सम्मेलन में पार्टी के संघर्षों और वामपंथी कार्यशैली पर हुआ व्यापक विमर्श

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के महेशलुंडी पंचायत के पपरवाटांड़ ग्राम में भाकपा-माले पार्टी कार्यालय में ब्रांच सम्मेलन बिरसा हांसदा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर भाकपा-माले के जिला कमिटी सदस्य कामरेड शंकर पाण्डेय ने पार्टी के संविधान, कार्यक्रम और संसदीय मोर्चे से लेकर सड़क तक के संघर्षों को रेखांकित करते हुए क्रांतिकारी वामपंथ की कार्यशैली, ब्रांच कमिटी के महत्व और कामकाज के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला. वहीं, गिरिडीह विधान सभा प्रभारी और भाकपा-माले के जिला कमिटी सदस्य कामरेड राजेश सिन्हा ने क्षेत्र की कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ी समृद्ध परंपरा का उल्लेख करते हुए दिवंगत नेताओं चतुरानन मिश्र, जयनाथ राणा और बिष्णु कांत झा का स्मरण किया. उन्होंने कहा कि आज भी लाल झंडे की दावेदारी मजबूत हो रही है और जनता के बुनियादी सवालों पर पार्टी निरंतर संघर्ष करती दिखाई देती है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राजस्व निबंधन, भूमि सुधार एवं संग्रहण की समीक्षा बैठक आयोजित

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सम्मेलन में अंसगठित मजदूर मोर्चा के सचिव एवं जिला कमिटी सदस्य कामरेड कन्हैया पाण्डेय ने मजदूरों के अधिकारों और इलाके में हुई पुलिस की बर्बरता तथा फैक्ट्री हादसों को लेकर पार्टी की भूमिका पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि संजय दास के मामले से लेकर मजदूरी, प्रदूषण और अन्य सामाजिक मुद्दों पर पार्टी लगातार न्याय के लिए लड़ाई लड़ती रही है. उन्होंने स्वाति फैक्ट्री में हुए मजदूर की मृत्यु के बाद परिवार को तुरंत मुआवजा दिलाने में पार्टी के प्रयासों की भी जानकारी दी. सम्मेलन को पार्टी के प्रखंड सचिव कामरेड मसूदन कोल्ह, अंसगठित मजदूर मोर्चा के अध्यक्ष किशो मेंर राय, कोलीमारन के ब्रांच सचिव तबारक खान समेत कई नेताओं ने संबोधित किया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक संपन्न, कड़े निर्देश जारी

कार्यक्रम के अंत में सात सदस्यीय ब्रांच कमिटी का गठन किया गया, जिसमें दिलीप राय को ब्रांच सचिव पद पर सर्वसम्मति से चुना गया. राजकुमार राय, मनोहर ठाकुर, धर्म हजाम, प्रदीप राम और राधादेवी को ब्रांच कमिटी सदस्य के रूप में नामित किया गया. सभी सदस्यों ने मिलकर पार्टी की मजबूती और जनसंपर्क को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई. सम्मेलन के अंतिम चरण में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और कार्यवाही संपन्न हुई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर