WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, सुनील कुमार सिंह बने अध्यक्ष

SHARE:

  • नए पदाधिकारियों के साथ संघ ने 2025-29 का कार्यकाल शुरू किया
  • जुलाई में होगी योगासना प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को मिलेगी नई दिशा

फतेह लाइव, रिपोर्टर

धनबाद में आज दी लाइट हाउस रिसोर्ट में धनबाद जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक और जिला संघ का विस्तार राज्य संघ के पर्यवेक्षक विपिन कुमार पाण्डेय एवं जिला संरक्षक परिक्षीत पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. बैठक में संघ की पिछली उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया और राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी अभिजीत पात्रा को बधाई दी गई, जो धनबाद जिले से पहला राष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी बने हैं. इस अवसर पर 2025 से 2029 तक के लिए जिला संघ का विस्तार भी घोषित किया गया. नए पदाधिकारियों में सुनील कुमार सिंह अध्यक्ष, कुणाल कुमार सचिव चुने गए जबकि मनोज सिंह को चेयरमैन बनाया गया. इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कार्यालय सचिव, कोषाध्यक्ष समेत कई अन्य पदाधिकारियों का चयन भी हुआ.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन “अमानत” में RPF रांची के कर्मचारियों ने दिखाया EXEMPLARY ईमानदारी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

धनबाद जिला योगासना संघ की नई टीम ने उठाए विकास के कदम

मुख्य संरक्षक परिक्षीत पाण्डेय ने जिला सब कमिटी की भी घोषणा की जिसमें तकनीकी कमिटी के चेयरमैन अभिजीत पात्रा, ऑर्गनाइजिंग कमिटी की आरती शर्मा, एथलीट कमिशन की ज्योति विश्वकर्मा, सोशल मीडिया की अभिषेक महली, मेडिकल कमिटी के जशपाल सिंह तथा डिसीप्लिनरी एक्शन एवं लीगल कमिटी की मिक्की कुमारी शामिल हैं. अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 5 से 7 जुलाई तक धनबाद में राज्य स्तरीय तकनीकी पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा. सचिव कुणाल कुमार ने 5वीं धनबाद जिला योगासना स्पोर्ट्स प्रतियोगिता जुलाई माह में आयोजित होने की जानकारी दी. बैठक का समापन चेयरमैन मनोज सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर