WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sindri : श्री श्री 108 मारूति नंदन महायज्ञ कलश जल यात्रा से हुआ शुरू

SHARE:

  • दक्षिणेश्वर संकट मोचन हनुमान मंदिर में सात दिवसीय महायज्ञ की भव्य शुरुआत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सिंदरी के श्री श्री बाबा दक्षिणेश्वर संकट मोचन हनुमान मंदिर कांड्रा बस्ती में सोमवार को सात दिवसीय श्री श्री 108 मारूति नंदन महायज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश जल यात्रा के साथ हुआ. यह यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कांड्रा बाजार, उपर कांड्रा, कोलबोर्ड कालोनी आदि जगहों का भ्रमण करते हुए हेट कांड्रा बस्ती दामोदर नदी घाट पहुंची. यहां यज्ञाधिश पंडित मनोज पांडे (बनारस काशी विश्वनाथ धाम) के नेतृत्व में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरणी कार्यक्रम संपन्न हुआ. जल यात्रा पुनः मंदिर के यज्ञ पंडप हवन कुंड पहुंच कर समाप्त हुई. इस कलश यात्रा में कुल 251 महिलाओं एवं कुमारी कन्याओं ने भाग लिया. महायज्ञ को सफल बनाने में महायज्ञ कमेटी के अध्यक्ष बलराम महतो, महासचिव रणवीर महतो, सचिव सुनील मंडल सहित अनेक सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : ऑपरेशन “अमानत” में RPF रांची के कर्मचारियों ने दिखाया EXEMPLARY ईमानदारी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

महायज्ञ के शुभारंभ पर स्थानीय समाज में उत्साह की लहर

महायज्ञ कार्यक्रम 16 जून से 24 जून 2025 तक चलेगा. पहले दिन पंचांग पूजन, ब्राह्मण वरण, मंडप पूजन, अग्नि मंथन के साथ शाम को भजन एवं आरती का आयोजन हुआ. 17 जून से 21 जून तक हवन, महायज्ञ, संध्या महाआरती के अलावा रात 8 बजे आचार्य संदीप शास्त्री द्वारा राम कथा का सजीव वर्णन होगा. 22 जून को महायज्ञ पूर्णाहुति, 23 जून को संध्या 4 बजे महाभाण्डारा और 24 जून को कलश विसर्जन की पूजा-अर्चना सम्पन्न होगी. इस आयोजन से मंदिर परिसर धार्मिक उर्जा और भक्ति भाव से परिपूर्ण रहेगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर