WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत 8 प्रखंडों में 26 ग्राम स्तरीय शिविरों का सफल आयोजन

SHARE:

  • जनजातीय क्षेत्रों में कल्याणकारी योजनाओं के लिए लाभुकों को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत जिले के आठ प्रखंडों में कुल 26 ग्राम स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया. इन शिविरों का उद्देश्य जनजातीय टोलों में अंतिम व्यक्ति तक राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. शिविरों में आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, केसीसी, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम जनधन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना आदि के लिए कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए. बहरागोड़ा में 2, बॉड़ाम में 4, चाकुलिया में 4, धालभूमगढ़ में 1, घाटशिला में 7, गोलमुरी सह जुगसलाई में 1, गुड़ाबांदा में 6 और मुसाबनी में 1 शिविर आयोजित किया गया. इस अभियान के माध्यम से लाभुकों को पहचान, वित्तीय समावेशन, स्वास्थ्य, पोषण सुरक्षा व सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं से जोड़ा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उत्तरी किकाडीह पंचायत भवन के सामने हाई मास्ट लाइट खराब, अपराधियों का जमावड़ा और बढ़ा डर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जनजातीय क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार

अभियान के तहत लाभुकों को पहचान एवं बुनियादी दस्तावेज जैसे जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र प्रदान किए जा रहे हैं. खाद्य सुरक्षा के लिए राशन कार्ड और पोषण आहार उपलब्ध कराए जा रहे हैं. स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत, ममता वाहन व जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं. आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना और स्टार्ट-अप योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है. सामाजिक सुरक्षा के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के साथ जनभागीदारी को मजबूत किया जा रहा है. इस अभियान से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिली है, जिससे जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर