WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी को नामजद अभियुक्त बनाए जाने का किया विरोध

SHARE:

  • पंचायत सचिव की आत्महत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज करने पर संघ ने जताया गहरा रोष, प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह परिसदन भवन में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ (JHASA), जिला इकाई गिरिडीह की बैठक संपन्न हुई. बैठक का मुख्य विषय डुमरी प्रखंड में हुए पंचायत सचिव की आत्महत्या मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी को नामजद अभियुक्त बनाकर प्राथमिकी दर्ज करने का मामला था. इस पर संघ ने गंभीर रोष प्रकट किया और बिना प्रशासकीय विभाग की अनुमति के प्राथमिकी दर्ज किए जाने को अनुचित बताया. संघ ने थाना प्रभारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की और उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से ज्ञापन भी सौंपा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आई-20 कार में ओड़िशा से चोरी की ला रहे थे बकरियां, गोलमुरी से 3 गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी पर जताया विरोध, केंद्रीय समिति को प्रस्ताव भेजने का निर्णय

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला इकाई से केंद्रीय समिति को प्रस्ताव भेजा जाएगा. इसके साथ ही सभी प्रशासकीय विभागों, विशेषकर पुलिस संस्थानों से इस निर्देश का पालन कराने के लिए कड़े कदम उठाने का अनुरोध किया जाएगा. मुख्यमंत्री समेत प्रमंडलीय आयुक्तों और उपायुक्तों को भी इस मामले की जानकारी दी जाएगी. बैठक में यह भी चिंता व्यक्त की गई कि यदि नियंत्रण पदाधिकारी के पर्यवेक्षण में की गई बातों को प्रताड़ना माना गया तो यह समीक्षा बैठक और विकास कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो कुमरूम बस्ती में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी काम से लौटी तो देखा शव

पंचायत सचिव की मानसिक स्थिति और प्रखंड विकास पदाधिकारी पर लगे आरोपों का खंडन

झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने पंचायत सचिव के सेवा काल की कमजोर मानसिक स्थिति और पूर्व में निलंबन तथा धमकी के मामले भी उजागर किए. बताया गया कि उक्त सचिव ने बगोदर और पीरटाड़ प्रखंड में पदस्थापन के दौरान पदाधिकारी के निर्देशों की अवहेलना की थी और आत्महत्या/आत्मदाह की धमकी भी दी थी. संघ ने कहा कि इन परिस्थितियों में प्रखंड विकास पदाधिकारी के खिलाफ आरोप बेबुनियाद हैं. साथ ही संघ ने पंचायत सचिव की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर