Jamshedpur : सीएच एरिया में फिर हादसा, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, झामुमो नेता पुत्र था सवार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सीएच एरिया स्थित आर्मी कैंटीन के समीप बुधवार दोपहर अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

प्राप्त जानकारी अनुसार कार झामुमो नेता मनोज यादव का बेटा चला रहा था. वह सोनारी से बिष्टुपुर की ओर जा रहा था. तभी कार आर्मी कैंटीन के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. घटना के बाद डिवाइडर और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. झामुमो नेता का बेटा अपने दो दोस्तों के साथ कार से बिष्टुपुर की ओर जा रहा था. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद पास से गुजर रहे पीसीआर को युवकों ने घटना की जानकारी दी. पीसीआर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें