Breaking News
Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video Jamshedpur : 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन, कैंसर मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Musabani : बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कपाली की महिला गिरफ्तार, मानगो के तीन युवक फरार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मुसाबनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बकरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके साथ कार में मौजूद तीन युवक मौके से फरार हो गए. मामला 17 जून 2025 का है. जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर प्लेट वाली स्विफ्ट डिजायर कार में कुछ लोग बकरी चोरी के इरादे से इलाके में घूम रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया.

जांच के दौरान मुसाबनी-डुमरिया रोड पर संदिग्ध कार नजर आई. पुलिस ने जब वाहन को रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार को तेज रफ्तार में घुमाकर सुरदा की ओर मोड़ दिया. पहले से तैनात मऊभंडार थाना की पेट्रोलिंग टीम ने पीछा कर कार को पकड़ लिया. कार से एक महिला पकड़ी गई, जिसकी पहचान कपाली (सरायकेला-खरसावां) निवासी रूबी बीबी (37 वर्ष) के रूप में हुई है. वह जुम्मन शेख की पत्नी है. वहीं कार में मौजूद तीन युवक तौसीफ उर्फ राजा, आसिफ और सल्लू जो मानगो थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड के रहने वाले हैं अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले.

Gambhir Car Associate Motion Ads

रूबी बीबी ने पुलिस को बताया कि वे लोग इलाके में घूमकर पहले बकरियों की रेकी करते हैं और मौका मिलते ही उन्हें चुरा लेते हैं. बाद में ये चोरी की गई बकरियां साकची की एक मटन दुकान में बेच दी जाती हैं. पुलिस अब उस मटन शॉप की पहचान करने में जुट गई है. हालांकि अभी तक दुकान मालिक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है. पुलिस अब फरार तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है और मटन शॉप से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है. पुलिस अब फरार तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है और मटन शॉप से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर