Bokaro : तेनुघाट डैम में जलस्तर बढ़ा, दो फाटक खोले गए

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ गया है. डैम पर अतिरिक्त दबाब के कारण 18 जून को स्थानीय प्रशासन की सहमति के बाद डैम का दो रेडियल गेट (ऊपरी फाटक) खोला गया. इससे पहले तेनुघाट डैम के सहायक अभियंता मंगल देव सिंह ने अलर्ट जारी किया था. साथ ही बताया कि लगातार हो रहे बारिश के कारण डैम का जल स्तर में अचानक वृद्धि होने की सूचना के वजह से डैम का दो फाटक खोला गया.

दो फाटक खोलने से लगभग 2,200 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है. उन्होंने बताया कि पानी छोड़े जाने से पहले नदी किनारे औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रबंधक सहित प्रशासनिक पदाधिकारी को सजग कर दिया गया था. साथ ही दामोदर नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सचेत कर दिया गया कि वे नदी तट पर नहीं जाए.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर