Breaking News
Jamshedpur Police : दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से निगरानी; असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर Jamshedpur : हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में दीप – रीना सिंह के नेतृत्व में छोटा बांकी में मना खुशियों का महापर्व Jamshedpur : EYA Foundation ने खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाई दीपावली Pragya Nayan South Film Industry : गिरिडीह की बेटी प्रज्ञा नयन का साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जलवा, 11 फिल्मों में कर चुकी हैं काम; अब मेगास्टार चिरंजीवी के साथ आएंगी नजर, देखें – Video Jamshedpur : 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का उद्घाटन, कैंसर मरीजों और परिजनों को मिलेगी बड़ी राहत Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 19 को जदयू महिला मोर्चा का सम्मेलन, खीरू महतो करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

SHARE:

  • विधायक सरयू राय होंगे मुख्य अतिथि, रेणु पाणिकर होंगी विशिष्ट अतिथि
  • परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर सभागार में होगा आयोजन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जनता दल (यूनाइटेड) महिला मोर्चा के तत्वावधान में दिनांक 19 जून को महिला कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन सह सदस्यता अभियान का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर के सभागार में होगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में जदयू महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री रेणु पाणिकर होंगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू महिला मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्ष अमृता मिश्रा करेंगी.

यहां जारी एक विज्ञप्ति में अमृता मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे से संध्या 5 बजे तक आयोजित होगा. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दो उद्देश्य हैं. पहला सदस्यता अभियान को गति देना क्योंकि सांगठनिक मजबूती के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं होता. इसलिए महिला मोर्चा को अपनी ताकत बढ़ानी ही होगी जिसका पहला चरण संख्याबल में गुणात्मक बढ़ोतरी है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

अमृता मिश्रा ने बताया कि दूसरा मकसद है महिलाओं को सम्मानित करना. ऐसी बहुत सारी महिलाएं हैं जिन्हें लंबे अरसे से काम करने के बावजूद रिकॉग्निशन नहीं मिला. चाहे वह पार्टी से संबंधित हों या समाज के अन्य हिस्से से. किसी को रिकग्नाइज करने से उसकी कार्यक्षमता बढ़ती है. इसलिए महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने महिलाओं से 19 जून को तीन घंटे का वक्त निकाल कर इस समारोह में आने की अपील की ताकि महिला सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों को वो सुन सकें और आगामी दिनों के संघर्ष के लिए खुद को तैयार कर पाएं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर