Jamshedpur : सिख समाज के वरीय नागरिक ने नए एसएसपी से सोशल मीडिया के जरिये की मार्मिक अपील, सीजीपीसी प्रतिनिधियों को बताया दबंगों की टोली

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिख समाज में इन दिनों गुटबाजी चरम पर है. इसे लेकर हर किसी की जुबान में यही बात है कि समाज का “रब राखा”. बहरहाल, शुक्रवार को सीजीपीसी की टीम ने एसएसपी पियूष पांडे से मुलाकात की थी. अलग अलग बयान आये. किसी ने कहा कि यहां साकची के चुनाव को लेकर बात हुई, किसी ने प्रेस विज्ञप्ति को हू ब हू उतार दिया, जिसमें हर बार की तरह एक ही राग अलापा गया कि सिख समाज के झगड़े पहले गुरुद्वारा कमेटियां देखेंगी. सीजीपीसी की इस मुलाकात को लेकर समाज में तरह तरह की बहस चल रही है, जिसमें समाज के वरीय नागरिक मानगो निवासी अवतार सिंह भाटिया ने एसएसपी को सम्बोधित एक पत्र सोशल मीडिया में छोड़ा है, जिसकी लोग खूब सराहना कर रहे हैं.

यह है पत्र, हू ब हू पढ़ें (बस थोड़ा शब्दों की त्रुटियां ठीक की गई हैं)

माननीय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवमनोनीत, नव पदस्थापित जमशेदपुर  श्रीमान पियूष पांडे साहब को जमशेदपुर की भौगोलिक स्थिति के बारे में शायद अभी बहुत कुछ जानकारी ना हो. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सिख मामलों को देखने के लिए अगर कोई आदेश माननीय महाशय द्वारा पारित किया गया है, तो इसका खुलासा करें. क्योंकि यह दबंगों की एक टोली है. यह ठीक है की जमशेदपुर में 34 गुरुद्वारे हैं और तकरीबन पौने दो लाख की सिख आबादी. 34 गुरुद्वारों में तकरीबन 16 ऐसे गुरुद्वारे हैं जो मात्र 100 से 200 सिखों की आबादी के अंतर्गत बने हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

तकरीबन 58 वर्ष पहले जब सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन हुआ था. तब से लेकर आज से तकरीबन दो-चार वर्ष पहले तक इस कमेटी का कार्य सिर्फ गुरुद्वारों की सेवा संभाल और नगर कीर्तन की अगुवाई होता था, लेकिन आज इसका पूरी तरह से व्यवसायीकरण हो चुका है और दो-चार वर्षो से इस संस्था पर जबरन कब्जा कर लिया गया.

इस संस्था में कुछ ऐसे लोग हैं जो शहर में कोई गड़बड़ी होने पर झोला उठा कर चल देंगे, इसलिए हम माननीय नव पदस्थापित एसएसपी,जमशेदपुर से सिख समाज आंदोलन समिति और झारखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमिटी की ओर से गुजारिश करते हैं कि किसी संस्था को सिखों के मामलों को देखने की इजाजत बिल्कुल ना दी जाए और साफ शब्दों में जिला पुलिस प्रशासन की ओर से यह आदेश पारित किया जाए, की गुरुद्वारों के चुनाव हो या सिख समुदाय के घरेलू मामले कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी पद पर बैठा हो. गड़बड़ी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मैं यकीन के साथ कहता हूं कि हजारों सिख समुदाय के,लोग हैं जो सीजीपीसी से कतई इत्तेफाक नहीं रखते.

सरदार अवतार सिंह भाटिया

प्रेसिडेंट, सिख समाज आंदोलन समिति एवं सीनियर एडवाइजर झारखंड सिख कोऑर्डिनेशन कमिटी एवं पूर्व अध्यक्ष मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री गुरु सिंह सभा.

संपर्क – 9234130292

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें