Bokaro : तेनुघाट में ट्रैफिक पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, 33 हजार वसूला गया जुर्माना

SHARE:

  • हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और दस्तावेजों की गहन जांच; वाहन चोर गिरोह पर भी नजर
  • हेलमेट नहीं पहनने वालों को चेतावनी, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास

फतेह लाइव, रिपोर्टर

तेनुघाट थाना क्षेत्र में बोकारो ट्रैफिक पुलिस के निर्देशानुसार एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व एएसआई कमलेश मिश्रा कर रहे थे, जिनके साथ सहयोगी सुरेश प्रसाद, मृत्युंजय कुमार, विकास कुमार और अमित कुमार भी उपस्थित थे. जांच के दौरान 21 दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई. अभियान के तहत कुल ₹33,000 का ऑनलाइन चालान काटा गया. पुलिस ने वाहन बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण सर्टिफिकेट, रजिस्ट्रेशन और सीट बेल्ट की स्थिति को परखा. विशेष रूप से दोपहिया चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर सख्ती बरती गई. जिनके पास हेलमेट था लेकिन पहना नहीं था, उन्हें पहनाकर चेतावनी दी गई कि सुरक्षा के लिए इसे पहनना आवश्यक है, न कि हाथ में लेकर चलना.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जेम्को गुरुद्वारा के नए प्रधान जरनैल सिंह को नहीं मिला चार्ज, सीजीपीसी ने दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अपराध नियंत्रण और सुरक्षा जागरूकता के लिए चलाया गया अभियान

एएसआई मिश्रा ने बताया कि बोकारो जिले में इस तरह का अभियान अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. ट्रैफिक पुलिस की यह कार्रवाई यह सुनिश्चित करने के लिए है कि लोग वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट पहनने की आदत डाली जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों की गतिविधियों को रोकने के लिए भी इस तरह के जांच अभियान महत्वपूर्ण हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर