WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : DIET में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा C-CPD प्रशिक्षण कार्यक्रम

SHARE:

  • आधुनिक शिक्षण विधियों से सशक्त हो रहे शिक्षक, 7186 प्रतिभागियों को मिल रहा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण
  • शिक्षकों को बनाया जा रहा ‘मिनी डॉक्टर’, स्वास्थ्य शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), बगोदर के तत्वावधान में संचालित C-CPD प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 मई से निरंतर रूप से सफलतापूर्वक चल रहा है. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों और उपकरणों की जानकारी देकर उन्हें व्यावहारिक रूप से सक्षम बनाना है. जिले के 7186 चयनित शिक्षक, जिनमें 5285 विद्यालयों के शिक्षक और 1901 रेगुलर शिक्षक शामिल हैं, इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं. प्रत्येक शिक्षक को 6 घंटे के गहन सत्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण में “नो बैग डे”, एनईपी 2020, पैडलेट, एक्सेल डाटा शीट, असेसमेंट मॉड्यूल आदि विषयों को शामिल किया गया है, जिससे कक्षा शिक्षण को प्रभावी और सहभागी बनाया जा सके.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : पेटरवार न्यू बस स्टैंड में रथ यात्रा की तैयारी पूरी, कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

C-CPD प्रशिक्षण में शिक्षकों को मिल रही आधुनिक तकनीकों की जानकारी

इस प्रशिक्षण का संचालन DIET गिरिडीह के वरिष्ठ फैकल्टी एवं मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया जा रहा है, जिनमें आशीष कुमार दुबे, विकास कुमार सिंह, उमा कुमारी द्विवेदी, निसार अहमद, धर्मेंद्र कुमार, नागेश्वर महतो, प्रशांत रजक, संदीप पाठक, और राजेश्वरी लाल प्रमुख हैं. प्रतिभागी शिक्षक पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं और व्यावहारिक उदाहरणों से शैक्षिक समस्याओं के समाधान सीख रहे हैं. JCERT रांची के तहत आगामी योजनाओं में 20 घंटे का आवासीय प्रशिक्षण (18 घंटे प्रशिक्षण और 2 घंटे मूल्यांकन) और 24 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण भी शामिल है. हायर सेकेंडरी शिक्षकों के लिए ऑफलाइन 6 घंटे का प्रशिक्षण JCERT द्वारा सूची जारी होते ही प्रारंभ किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Giridih : झारखण्ड की तरक्की के लिए जरूरी है राजनीतिक एकजुटता – राजकुमार राज

JCERT के सहयोग से हो रहा शिक्षकों का बहुआयामी विकास

DIET गिरिडीह द्वारा स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम (SHWP) के अंतर्गत गैर-आवासीय पांच दिवसीय प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा रहा है. इसमें चयनित शिक्षक “आरोग्य दूत” के रूप में प्रशिक्षित किए जा रहे हैं. इस प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें विद्यालय स्तर पर 16 स्वास्थ्य संबंधी थीम पर कार्य करना सिखाया जा रहा है. प्रशिक्षक किरण कुमारी, अनुज कुमार, रामेश्वर महतो और HWAs शिक्षक शिक्षकों को बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता, रिपोर्टिंग, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुधार के लिए तैयार कर रहे हैं. DIET बगोदर की प्राचार्या कंचन कुमारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के समन्वय से कार्यक्रम को मॉडल DIET के रूप में पहचान मिली है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर