Bokaro : तेनुघाट में दो दिवसीय पौधरोपण तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

SHARE:

  • प्रदान संस्था और प्रखंड प्रशासन के सहयोग से ग्रामीण रोजगार सेवकों को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

फतेह लाइव, रिपोर्टर

प्रदान संस्था के तत्वावधान में तथा प्रखंड प्रशासन, पेटरवार के सहयोग से 26 जून से 28 जून 2025 तक दो दिवसीय पौधारोपण तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन तेनुघाट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. यह विशेष प्रशिक्षण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवक (GRS), BFT एवं बागवानी सखी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था. प्रशिक्षण के पहले दिन का आयोजन ICAR, पलांडू में किया गया, जहां प्रतिभागियों को मल्चिंग, ट्रेंचिंग, जिन्दा घेरावन, पौध संरक्षण, जल प्रबंधन और पोषण प्रबंधन जैसी तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही, ICAR द्वारा तैयार किए गए डेमो मॉडल का अध्ययन भ्रमण भी कराया गया जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाई गई मां बिपत्तारणि पूजा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ICAR पलांडू में तकनीकी सत्र ने प्रतिभागियों को दिया व्यावहारिक दृष्टिकोण

प्रशिक्षण का दूसरा दिन 28 जून को अरजुवा पंचायत के पोखर टोला में आयोजित किया गया, जहां प्रतिभागियों ने पौधारोपण ले आउट की ऑन-ग्राउंड गतिविधियों में भाग लिया. इस अभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार पौधारोपण की तकनीकों को अपनाने की जानकारी दी गई. अरजुवा पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी की उपस्थिति ने लाभुकों, GRS, BFT और बागवानी सखी के बीच उत्साह का संचार किया. प्रशिक्षण का यह भाग समुदाय से जुड़ाव और कार्यान्वयन की व्यावहारिक समझ को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

अरजुवा पंचायत में व्यावहारिक सत्र से प्रतिभागियों को मिली क्षेत्रीय समझ

प्रदान संस्था ने इस आयोजन की सफलता के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, पेटरवार तथा BPO पदाधिकारियों का विशेष आभार व्यक्त किया. साथ ही, सभी ग्राम पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों और प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी के लिए भी धन्यवाद प्रकट किया गया. संस्था ने आशा जताई कि इस प्रशिक्षण से बिरसा हरित ग्राम योजना के कार्यान्वयन में सहयोग मिलेगा तथा आजीविका और हरियाली को जोड़ने में ठोस प्रयास होंगे. भविष्य में भी इस तरह के तकनीकी सशक्तिकरण कार्यक्रमों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई गई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर