Breaking News
Jamshedpur : महान श्रमिक नेता माइकल जॉन को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन

Giridih : बरगंडा के छात्रों का कबड्डी-खो-खो में जलवा, दो वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

SHARE:

  • नरगा कोठी, भागलपुर में हुई क्षेत्रीय प्रतियोगिता में बरगंडा विद्यालय के छात्रों ने मारी बाज़ी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. प्रधानाचार्य आनंद कमल ने बताया कि विद्यालय के भैया-बहनों ने 29 जून को नरगा कोठी, भागलपुर में संपन्न 36वीं क्षेत्रीय कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया. अंडर-14 वर्ग में कप्तान सोनाक्षी पांडेय के नेतृत्व में बालिकाओं ने और अंडर-17 में जीवन कुमार दास के नेतृत्व में बालकों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से छात्रों ने विद्या विकास समिति, झारखंड का भी गौरव बढ़ाया है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उलीडीह से फरार प्रेमी युगल उत्तर प्रदेश से पकड़ाया, अप्रैल से थे लापता, प्रेमी को जेल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

खेल में उत्कृष्टता के लिए मिला सम्मान, कोच अनिता कुमारी की अहम भूमिका

समारोह में विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया. प्रधानाचार्य ने बताया कि यह सफलता कोच अनिता कुमारी के कुशल मार्गदर्शन और खिलाड़ियों के सतत अभ्यास का परिणाम है. विजेता भैया-बहन अब आगामी नवंबर माह में मध्यप्रदेश के बैतूल में होने वाली अखिल भारतीय कबड्डी-खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. इस समारोह को सफल बनाने में अजित मिश्रा, राजेन्द्र लाल बरनवाल, निलेश कुमार एवं समस्त आचार्य-दीदी की सराहनीय भूमिका रही. विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर