Jamshedpur : एडवोकेट्स वेलफेयर फंड ट्रस्ट के कमेटी मेंबर के लिए खुशखबरी, 15 हजार अधिवक्ता इस स्कीम का ले सकते हैं लाभ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

15 नवंबर को झारखंड राज्य की 25वीं सालगिरह के दिन झारखंड उच्च न्यायालय का भी सिल्वर जुबली समारोह मनाया गया. इस अवसर पर एक अति आवश्यक बात सामने आई कि जो अधिवक्ता एडवोकेट्स वेलफेयर फंड ट्रस्ट कमेटी के मेंबर हैं और जिन्होंने अपना मेडिकल इंश्योरेंस फॉर्म भरा है, जिन्हें एडवोकेट्स वेलफेयर फंड ट्रस्टी कमेटी के द्वारा सर्टिफिकेट प्राप्त है.

वह अधिवक्ता स्टेट एम्पलाइज हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम पोर्टल जो झारखंड सरकार के द्वारा अधिवक्ताओं के मेडिकल इंश्योरेंस के तहत उन्हें लाभ देती है. वह अपना सर्टिफिकेट नंबर जो चार अंक में दिया गया है. उसे लॉगिन करके अपना प्रोफाइल बनने तथा अपना आश्रितों का भी नाम उसमें अंकित करें और उसे अप्रूवल करने के लिए भेज दें.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वह जब अप्रूव्ड होकर आ जाएगा. तब आप संबंधित अस्पताल जो इस स्कीम के तहत लाभ देने के लिए तैयार हैं, उससे लाभान्वित होंगे. इसकी जानकारी अधिवक्ता अक्षय कुमार झा स्टेट बार काउंसिल के द्वारा एडवोकेट्स वेलफेयर पेंशन स्कीम का सदस्य होने के नाते दी गई. उन्होंने अपील की है कि जल्द से जल्द इसका लाभ लें. अभी तक झारखंड राज्य में कुल 15 हजार अधिवक्ता एडवोकेट्स वेलफेयर फंड ट्रस्टी कमेटी मेंबर हैं, जिन्हें यह लाभ प्राप्त होगा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें