Ajsu Party : युवा आजसू के राज्य स्तरीय अधिवेशन में झारखंड के भविष्य पर मंथन

SHARE:

सिदगोड़ा टाउन हॉल में जुटे युवा प्रतिनिधि, सुदेश महतो ने युवाओं को नेतृत्व और नीति निर्माण के केंद्र में लाने पर दिया जोर

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में युवा आजसू का दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन शुक्रवार को सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में उत्साहपूर्ण एवं ऊर्जावान वातावरण में शुरू हुआ। अधिवेशन के पहले दिन राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में मांडू विधायक निर्मल महतो (तिवारी महतो), पूर्व मंत्री एवं केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस तथा गोमिया के पूर्व विधायक एवं केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो मौजूद रहे।

युवाओं को नेतृत्व के केंद्र में लाने पर जोर

सुदेश कुमार महतो ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड को नई दिशा देने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। युवाओं को जनहित के मुद्दों पर सजग, संगठित और संघर्षशील होकर राज्य के विकास तथा बेहतर भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा, “हम युवाओं के हाथों में नेतृत्व देखना चाहते हैं। जब तक युवा आगे बढ़कर नेतृत्व की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे, तब तक प्रदेश की दशा और दिशा नहीं बदल सकती।”

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी युवाओं को नेतृत्व सौंपने के संकल्प के साथ यह अधिवेशन आयोजित कर रही है। चुनावी परिणाम चाहे जो हों, आजसू ने झारखंड के विकास को लेकर अपनी अलग पहचान बनाई है। अधिवेशन का उद्देश्य आज और आने वाले कल के लिए एक सशक्त आजसू तैयार करना है।

अधिवेशन को बताया वैचारिक मंच

सुदेश महतो ने कहा कि युवा अधिवेशन केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड के भविष्य की दिशा तय करने वाला वैचारिक मंच है। युवाओं को नेतृत्व, नीति निर्माण और सामाजिक परिवर्तन के केंद्र में लाने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राज्य के ज्वलंत मुद्दों को समझें और जनहित के सवालों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करें।

युवा सशक्तिकरण और रोजगार पर चर्चा

अधिवेशन के दौरान युवा सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता, राजनीतिक भागीदारी, स्वरोजगार और संगठन के सुदृढ़ीकरण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इन विषयों से संबंधित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

इन नेताओं ने भी किया संबोधित

कार्यक्रम को केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, प्रो. रविशंकर मौर्य, संजय मेहता, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक टिकैत महतो, अब्दुल जब्बार, पीयूष चौधरी, रविन्द्र ठाकुर, उज्जवल महतो, जमशेदपुर जिला संयोजक मंटू शुक्ला और राधिका साहू सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय सचिव हरीश कुमार ने किया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

अधिवेशन में केंद्रीय महासचिव उमेश सिंह भोगता, केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह, डोमन टुडू, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, जमशेदपुर जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, आजसू छात्रसंघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज सिंह, सचिव अंजू तिर्की, युवा नेता करण महतो, प्रताप सिंह, अमित यादव, राजकिशोर महतो समेत युवा आजसू के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर